scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 10 july | Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 75 डॉलर, पेट्रोल-डीजल में बनी हुई है शांति | Patrika News

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल 75 डॉलर, पेट्रोल-डीजल में बनी हुई है शांति

locationजयपुरPublished: Jul 10, 2023 09:25:10 am

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच इसके दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चले गए है।

कच्चा तेल 75 डॉलर, पेट्रोल-डीजल में बनी हुई है शांति
कच्चा तेल 75 डॉलर, पेट्रोल-डीजल में बनी हुई है शांति

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच इसके दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चले गए है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 78.38 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 73.72 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले एक साल से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई उतार—चढ़ाव नहीं देखा गया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.