scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 17 january | कच्चा तेल गरम, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम | Patrika News

कच्चा तेल गरम, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2023 10:19:58 am

कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। पिछले 17 दिनों में इसके दाम दस फीसदी तक तेज हो गए है।

कच्चा तेल गरम, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी का दौर शुरू हो गया है। पिछले 17 दिनों में इसके दाम दस फीसदी तक तेज हो गए है। यह अक्टूबर के बाद तेल की कीमतों में सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है। हालांकि तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने लगातार सातवें महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कंपनियों ने एक दिसंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।


यह भी पढ़ें

ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे सोने के दाम, शादियों के सीजन में लोगों को झटका

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.