scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 18 may | कच्चा तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट की संभावना खत्म | Patrika News

कच्चा तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट की संभावना खत्म

locationजयपुरPublished: May 18, 2023 09:45:58 am

कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में नरमी की संभावना कम हो गई है।

कच्चे तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में नरमी संभावना शून्य
कच्चे तेल चढ़ा, पेट्रोल-डीजल के दामों में नरमी संभावना शून्य

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में नरमी की संभावना कम हो गई है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में तेजी के बावजूद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें

किसानों को नहीं मिल रहे दाम, मंडियों में स्टॉक इकट्ठा, 40 फीसदी सरसों तेल पेराई मिलें बंद

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.