scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 2 november | पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस फिर टूटी | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस फिर टूटी

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2022 09:08:57 am

कच्‍चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 डॉलर बढ़कर 86.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। इस तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस लगाए लोगों को फिर झटका लगा।

पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस फिर टूटी
पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस फिर टूटी
कच्‍चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 डॉलर बढ़कर 86.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। इस तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत की आस लगाए लोगों को फिर झटका लगा। यह लगातार छठा महीना है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.