कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
जयपुरPublished: Dec 26, 2022 09:36:14 am
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिश्र गरमाने लगी है। इसको देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है।


कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
Petrol Diesel Price Today: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिश्र गरमाने लगी है। इसको देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है। कच्चे तेल में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने राहत देते हुए सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने लगातार छठे महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।