कच्चा तेल गरम, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत
जयपुरPublished: Jan 27, 2023 09:45:03 am
कच्चे तेल में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।


Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 87.63 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का दाम 81.18 प्रति बैरल है। कच्चे तेल में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार सातवें महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कंपनियों ने एक दिसंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।