petrol-diesal price: पेट्रोल 14 पैसे सस्ता, डीजल के नहीं बदले दाम
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड के दामों में नरमी और कई राज्यों में लॉकडाउन के चलते मांग में कमी के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे की कटौती की। हालांकि कंपनियों ने डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। तेल कंपनियों ने आठ दिन बाद दामों में परिवर्तन किया है। पेट्रोल के दाम में 14 पैसे घटकर 96.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम पूर्वस्तर 89.35 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं। तेल कंपनियों ने 30 मार्च को पेट्रोल के दाम 23 पैसे और डीजल के दाम 25 पैसे की कटौती की थी। इससे पहले पेट्रोल के दाम तीन बार में 64 पैसे और डीजल के दाम तीन बार में 63 पैसे सस्ता हुआ था। हालांकि नए साल में पेट्रोल 8 रुपए 2 पैसे और डीजल 8 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। इससे पहले लगातार 24 दिनों तक इनमें कोई बदलाव नहीं देखा गया।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 9०.42 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 96.84 रुपए, 90.63 रुपए और 92.44 रुपए प्रति लीटर रहा। डीजल की कीमत दिल्ली में 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 87.96 रुपए, चेन्नई में 85.88 रुपए और कोलकाता में 83.75 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।