script..तेल की कीमतों पर चुनावी असर, तीन माह में पेट्रोल के दामों में हुई 13 रुपए की कटौती, डीजल पर घटे 9 रुपए | Petrol Price in Rajasthan Today, Petrol Prize Decrease after Election | Patrika News

..तेल की कीमतों पर चुनावी असर, तीन माह में पेट्रोल के दामों में हुई 13 रुपए की कटौती, डीजल पर घटे 9 रुपए

locationजयपुरPublished: Dec 26, 2018 03:43:18 pm

Submitted by:

rohit sharma

..तेल की कीमतों पर चुनावी असर, तीन माह में पेट्रोल के दामों में हुई 13 रुपए की कटौती, डीजल पर घटे 9 रुपए

जयपुर।

कर्नाटक चुनाव में करीब 19 दिन तक तेल की कीमत नहीं बढाने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने अब आगामी लोकसभा चुनाव के रंग में अपने आप को रंग लिया है। इसका असर है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान और अब उसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
राजस्थान में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें साल के अंत में अब जाकर स्थिर हुई है। प्रदेश में लगातार बढ़ती तेल की कीमतों के बाद दिसंबर माह में प्रदेशवासियों को राहत मिली है।

प्रदेश में लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतों में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले से लगातार कटौती देखी जा रही है। जहां पेट्रोल अपने चार साल के सबसे उच्चतम स्तर रुपए तक पहुंच गया था।
अब पेट्रोल की कीमतों में कमी के बाद यह 70 रुपए 56 पैसे प्रतिलीटर चल रहा है। बता दें कि तीन महीने पहले यानी सितंबर माह में पेट्रोल 83.53 रुपए/लीटर था। जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव से शुरू हुई तेल की कीमत में कमी अब भी जारी है और अब तक (सितंबर से दिसंबर तक) पेट्रोल में करीब 13 रुपए तक की कटौती साफ़ तौर पर देखी गई है।
वहीं डीजल की कीमत सितंबर माह में 76.63 रुपए/लीटर थी, जो दिसंबर तक की कटौती के बाद 66.05 रुपए/लीटर चल रही है। ऐसे में डीजल के दामों में भी करीब 9 से 10 रुपए की कटौती देखी जा सकती है। बता दें कि 16 जून 2017 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव हो रहा है।

पिछले 10 दिनों में पेट्रोल की कीमत
(जयपुर)

Dec 25, 2018 – 70.42 ₹/ltr
Dec 24, 2018 – 70.49 ₹/ltr
Dec 23, 2018 – 70.92 ₹/ltr
Dec 22, 2018 – 70.79 ₹/ltr
Dec 21, 2018 – 73.76 ₹/ltr
Dec 20, 2018 – 71.27 ₹/ltr
Dec 19, 2018 – 71.22 ₹/ltr
Dec 18, 2018 – 70.94 ₹/ltr
Dec 17, 2018 – 71.35 ₹/ltr
Dec 16, 2018 – 71.28 ₹/ltr

पिछले 10 दिनों में डीजल की कीमत
(जयपुर)

Dec 25, 2018 – 66.20 ₹/ltr
Dec 24, 2018 – 66.20 ₹/ltr
Dec 23, 2018 – 66.47 ₹/ltr
Dec 22, 2018 – 66.35 ₹/ltr
Dec 21, 2018 – 63.34 ₹/ltr
Dec 20, 2018 – 66.82 ₹/ltr
Dec 19, 2018 – 66.77 ₹/ltr
Dec 18, 2018 – 66.51 ₹/ltr
Dec 17, 2018 – 66.91 ₹/ltr
Dec 16, 2018 – 66.93 ₹/ltr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो