जयपुर

आज से बंद होंगे 39 श्रमिक कैंप

सभी जिलों के कलक्टरों को दिए निर्देश

जयपुरJun 03, 2020 / 07:54 am

PUNEET SHARMA

लॉकडाउन : पैदल चल रहे प्रवासियों की टूट रही हिम्मत, घर जाने के लिए ट्रकों में भूसे जैसे भरे हैं लोग


जयपुर।
प्रदेश से अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को ठहराने के लिए लॉकडाउन 3.0 लागू होने के बाद विभिन्न जिलों में शुरू किए गए 39 प्रवासी श्रमिक कैंप 3 जून से बंद हो जाएंगे। जिलों के कलक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन कैंपों में ठहरे 433 श्रमिकों को उनके गृह जिले में भेजने की व्यवस्था की जाए। अगर श्रमिक नहीं जाना चाहते हैं तो जिले में ही संचालित उद्योगों में उनके नियोजन की व्यवस्था की जाए। किस जिले में कितने कैंप बंद कर दिए गए हैं इसकी सूचना उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को जिला कलक्टर बुधवार तक शाम 4 बजे तक भेजेगें।
असल में देश में जब लॉकडाउन—3.0 की घोषणा हुई विभिन्न राज्यों में ठहरे हुए प्रवासी पैदल ही अपने राज्यों के लिए निकल पडे। राजस्थान से भी सात से आठ लाख प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए निकल पड़े। सड़क पर पैदल चलते समय कई मजदूरों की मौत होने, मजदूरों के भूखे प्यासे कई किलोमीटर तक चलने को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीर माना और प्रदेश के जिलों में 39 श्रमिक कैंप स्थापित किए। चूंकि अब प्रदेश से अधिकांश श्रमिक अपने अपने राज्यों में जा चुके हैं। ऐसे में अब सरकार ने इन कैंपों को आज से बंद करने का निर्णय किया है।

Home / Jaipur / आज से बंद होंगे 39 श्रमिक कैंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.