scriptकहीं भगवान श्रीराम के भक्तों का सैलाब तो कहीं किसानों को मिला मेहनत का फल – देखें राजस्थान की खास तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

कहीं भगवान श्रीराम के भक्तों का सैलाब तो कहीं किसानों को मिला मेहनत का फल – देखें राजस्थान की खास तस्वीरें

7 Photos
5 years ago
1/7

जयपुर
प्रदेशभर में शनिवार को रामनवमी की धूम रही। भगवान श्रीराम के मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर प्रदेशभर की विभिन्न जगहों से शोभायात्रा निकाली गई। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरी ओर खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार है। सुनहरी गेहूं की बालियां एक ओर संपन्नता की प्रतीक हैं तो वहीं दूसरी ओर किसान की मेहनत की कहानी बयान करती हैं। देखें प्रदेशभर की कुछ खास तस्वीरें..

2/7

भगवान श्रीराम के गूंजते जयघोष...

सीकर.

चार किलोमीटर लंबा भक्तों का सैलाब और पुष्पवर्षा। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को सीकर शहर में देखने को मिला। मौका था रामनवमी की शोभायात्रा का। पुराना बाजार स्थित रघुनाथजी के मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में शहर के अलावा सैकड़ों गांवों के लोग भी शामिल हुए। यात्रा में 70 से अधिक डीजे शामिल हुए। भक्तों ने भजनों की धुनों पर जमकर ठुमके भी लगाए।

3/7

अब मिला मेहनत का मोल

श्रीगंगानगर
जिले में वैशाखी के दिन से फसलों की कटाई की शुरुआत हो चुकी है। पंजाबी बहुल श्रीगंगानगर जिले के एक खेत में शनिवार को फसल कटाई में व्यस्त महिला।

फोटो- रामकिशन सिंगाठिया

4/7

ट्रक सड़क पर पलटा


बीकानेर
गजनेर रोड पर शनिवार को चने से भरा एक ट्रक अल सुबह सड़क पर पलट गया और उसमें चने से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गईं। बाद में अन्य ट्रक की सहायता से उसकी बोरियों को भरकर ले जाया गया।

फोटो- नौशाद अली।

5/7

दिन भर चली आंधी

बीकानेर
जिले में शनिवार को तापमान का क्रम बढ़ता घटता रहा। सुबह से ही धूल भरी आंधी चलती रही। जिससे गर्मी का प्रकोप लोगों को कुछ कम महसूस हुआ।

फोटो- नौशाद अली।

6/7

देवी के चमत्कारों का प्रदर्शन

करौली
जिले में सपोटरा के पास सालबड़ में धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी के चमत्कारों का प्रदर्शन किया जाता है। जिसको देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। विरवासन देवी पर दुर्गा अष्टमी पर आयोजित सालबड़ का एक दृश्य।

7/7

भाजपा पदाधिकारियों में हुआ विवाद, तानी पिस्तौल

बांसवाड़ा.
जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के नरवाली में आपसी लेन-देन के विवाद में भाजपा जिला महामंत्री पूंजीलाल गायरी ने घाटोल मण्डल अध्यक्ष पारसमल पर पिस्तौल तान दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण नरवाली चौकी पहुंचे एवं जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने गायरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला शांत किया। भाजपा पदाधिकारियों में विवाद की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.