scriptTiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले दो दुर्लभ वन्यजीव | Pilibhit Tiger Reserve | Patrika News

Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले दो दुर्लभ वन्यजीव

locationजयपुरPublished: Mar 04, 2020 11:52:44 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Tiger Reserve : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में दो दुर्लभ वन्यजीव- एक रस्टी चित्तीदार बिल्ली तथा एक कोरल रेड कुर्की सांप पाए गए हैं। रस्टी चित्तीदार बिल्ली माला रेंज में पाई गई, वहीं कोरल रेड कुर्की सांप हरिपुर रेंज में पाया गया।

Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले दो दुर्लभ वन्यजीव

Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले दो दुर्लभ वन्यजीव

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मिले दो दुर्लभ वन्यजीव
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की सूची में शामिल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में दो दुर्लभ वन्यजीव- एक रस्टी चित्तीदार बिल्ली तथा एक कोरल रेड कुर्की सांप पाए गए हैं। रस्टी चित्तीदार बिल्ली माला रेंज में पाई गई, वहीं कोरल रेड कुर्की सांप हरिपुर रेंज में पाया गया।
नियर थ्रेटेंडेड (संकटग्रस्त के करीब) श्रेणी में रस्टी चित्तीदार बिल्ली अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची में है। वहीं सांप 2018 में दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के सोनारीपुर वन रेंज में पाया गया था। वन क्षेत्र में नियमित निरीक्षण के लिए टहलने के दौरान पीटीआर के फील्ड निदेशक एच. राजामोहन ने देखा था। फील्ड निदेशक ने वन कर्मी को इस बिल्ली की सभी संभव जानकारी जुटाने के लिए कहा है, जिससे इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण की योजना बनाई जा सके। यह बिल्ली 10 साल बाद चीतों की संख्या पता लगाने के लिए पीटीआर की ओर से लगाए गए कैमरों में देखी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो