जयपुर

ग्रीन लंग्स—ग्रीनवुड प्रोजेक्ट: स्मार्ट सिटी जयपुर बनेगा ग्रीन सिटी, खर्च होंगे 2 करोड़

– मॉनसूनी सीजन monsoon seasonमें शहरpinkcity jaipur में लगाए जाएंगे 57 हजार से ज्यादा पौधे
 

जयपुरJul 30, 2019 / 11:05 am

Pawan kumar

पौधरोपण

जयपुर। वर्ल्ड हेरिटेज सिटी world heritage city jaipurघोषित हो चुके स्मार्ट सिटी जयपुर को ग्रीन सिटीgreencity jaipur बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण jaipur development athorityने ग्रीन लंग्स project green lungsऔर ग्रीनवुड प्रोजेक्ट greenwood projectकी शुरूआत की है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर को हराभरा बनाने के लिए मॉनसूनी सीजन में 57 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जेडीए पिंकसिटी को ग्रीन बनाने के लिए 2 करोड़ रूपए खर्च करेगा।
जानकारी के अनुसार जयपुर विकास प्राधिकरण ग्रीन लंग्स परियोजना के माध्यम से 67 लाख 90 हजार रूपए खर्च कर 18,700 पेड़ लगाए जाएंगे और 21 हजार पौधे लोगों को वितरित किए गए हैं। ग्रीनवुड पार्क परियोजना के तहत 35 पार्कों में 38 लाख 92 हजार रूपए की लागत से 5,520 पौधे रोपे जाएंगे। वहीं, शहर की सड़कों के दोनों तरफ 12,300 पौधे रोपने पर 47 लाख 26 हजार रूपए खर्चे जाएंगे। वहीं, ग्रीन वुड प्रोजेक्ट के तहत ऐसे 35 पार्क विकसित किए जाएंगे, जिनमें बड़े वृक्ष बनने वाले पौधे ही लगाए जाएंगे। जिससे शहर को शुद्ध हवा और पर्यावरण मिल सके। जेडीए ने शहर के लोगों को नीम, करंज, मोलश्री, अमलताश, पिलखन, अशोक, केशियाश्यामा, अर्जुन, जामुन, कचनार, शीशम, जकरण्डा, पेल्टाफार्म, एलस्टोनिया और टेबूबिया समेत कई किस्मों के वितरित किए हैं। वहीं, वन टाइम प्लांटेशन योजना के तहत जेडीए संस्थानों को 18 हजार से ज्यादा पौधे मुहैया करवा रहा है।
50 करोड़ से हराभरा होगा पीआरएन
जयपुर विकास प्राधिकरण ने पृथ्वीराज नगर योजना को हराभरा बनाने के लिए भी 50 करोड़ रूपए का प्लान तैयार किया है। जेडीए 50 करोड़ रूपए खर्च कर पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में पौधारोपण और हरियाली से जुड़े काम करवाएगा। गौरतलब है कि पृथ्वीराज नगर योजना की 736 गृह निर्माण सहकारी समितियों की योजनाओं में से 485 योजनाओं का नियमन हो चुका है। पीआरएन में सड़क निर्माण पर लगभग 185 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। अब इन सड़कों के दोनों तरफ हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही योजना के अंदरूनी हिस्सों में भी पौधारोपण किया जाएगा।
सड़क, पार्क और संस्थानों पर फोकस
जेडीए के ग्रीनरी प्रोजेक्ट्स का फोकस शहर की सड़कें, पार्क और संस्थानों पर रहेगा। जेडीए सड़क के दोनों तरफ पौधारोपण के साथ ही मीडियन पर भी हरियाली विकसित करेगा। इसके अलावा पार्कों में हरियाली बढ़ाने पर जोर रहेगा। शहर में बड़े संस्थानों जहां पर हरियाली कम है, वहां पर ग्रीनरी डवलप की जाएगी। साथ ही लोगों को घरों में भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.