scriptअड़ंगेबाजी से अटकीं अयोध्या को निखारने की योजनाएं | Plans to refine Ayodhya stuck due to obstruction | Patrika News

अड़ंगेबाजी से अटकीं अयोध्या को निखारने की योजनाएं

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2020 12:37:24 am

Submitted by:

dhirya

नए ट्रस्ट के गठन के बाद से जहां राम मंदिर निर्माण के लिए नई योजनाओं के साथ क्रियान्वयन पर तैयारियां और मंथन का दौर तेजी पकड़ रहा है, वहीं अयोध्या के नए विकास को गति देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं भी तैयार की हैं। हालांकि इसमें कई अड़ं

अड़ंगेबाजी से अटकीं अयोध्या को निखारने की योजनाएं

अड़ंगेबाजी से अटकीं अयोध्या को निखारने की योजनाएं

लखनऊ. नए ट्रस्ट के गठन के बाद से जहां राम मंदिर निर्माण के लिए नई योजनाओं के साथ क्रियान्वयन पर तैयारियां और मंथन का दौर तेजी पकड़ रहा है, वहीं अयोध्या के नए विकास को गति देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं भी तैयार की हैं। हालांकि इसमें कई अड़ंगे हैं।
कहीं धन की कमी तो कहीं जमीन की, कहीं स्थानीय लोगों का विरोध तो कहीं जालसाजी से काम ही बंद हो गया। सरकार जल्द विवाद सुलझाएं के निर्देश दिए हैं। आई थीम पार्क की योजना निजी कंपनी कर रही थी जिसमें जालसाजी की वजह से प्रोजेक्ट ही बंद हो गया। योगी सरकार ने अयोध्या को दुनिया के मानचित्र पर लाने के लिए, पर्यटन के बढ़ावे के लिए और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले इसके लिए 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। वर्ष 2020 तक अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त शहर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। भगवान राम की 251 मीटर की प्रतिमा योगी सरकार ही नहीं पूरे भाजपा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रतिमा के लिए योगी सरकार ने सबसे पहले 200 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृति की थी। भव्य प्रतिमा के लिए शहर में भूमि का आवंटन किया जाना है लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण अभी भूमि अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है।
एयरपोर्ट: अधिक मुआवजे की मांग
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 464 एकड़ जमीन जुटानी है। पहले 6 अरब 40 करोड़ 26 लाख 96 हजार 501 रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था। 2 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए थे। अनुपूरक बजट में जमीन का अधिग्रहण करने के लिए दूसरी किश्त के रूप में 200 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई। अब नए बजट में 500 करोड़ की नई राशि की घोषणा हुई है। अधिग्रहण में कुछ लोग अधिक मुआवजे के लिए विरोध कर रहे हैं। प्रशासन समझाकर अपना काम तेजी से कर रहा है। राम मंदिर से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दूरी 10 किमी है।
काम की गति सुस्त
राम की पैड़ी के सुंदरीकरण के लिए 24 करोड़ का प्रोजेक्ट बना था। 20 करोड़ दो शिफ्टों में कार्यदायी संस्थान को दी दी गई। ३ साल से काम चल रहा लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका। काम की धीमी गति इसके पूरा होने में बाधक है।
किस्तों में पैसे से देरी
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना केंद्र की है। 104 करोड़ की लागत है। पहले किस्त में 10 करोड़ दिए गए थे। अगली धनराशि के विलंब होने से कार्य बंद कर दिया गया। अब 9 करोड़ की दूसरी किस्त मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो