scriptतनाव से बचने के लिए पौधरोपण, राशि के मुताबिक भी लगा रहे पौधे | Planting to avoid stress, planting plants according to the zodiac | Patrika News

तनाव से बचने के लिए पौधरोपण, राशि के मुताबिक भी लगा रहे पौधे

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2020 03:48:46 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

ज्योतिषियों से भी ले रहे हैं सलाहसनातन संस्कृति में नक्षत्रों के आधार पर पौधरोपण की परंपरा

तनाव से बचने के लिए पौधरोपण, राशि के मुताबिक भी लगा रहे पौधे

तनाव से बचने के लिए पौधरोपण, राशि के मुताबिक भी लगा रहे पौधे

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन का असर इंसान की आर्थिक स्थिति पर ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक स्थिति पर भी पड़ा है। एेसे में लोग खुद को तनाव से बचाने के लिए कई उपाय कर रहे हैं इनमें से एक उपाय है पौधरोपण। कुछ लोग अपने घरों में औषधीय पौधे लगा रहे हैं तो कुछ लोग ज्योतिषियों से पूछ कर पौधे लगाना पसंद कर रहे हैं। ज्योतिषी भी उन्हें राशि के मुताबिक पौधे लगाने की सलाह दे रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि हमारे जीवन में पेड़ और पौधों का बहुत महत्व है। कुछ पौधे हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो कुछ सकारात्मक। हमारे प्राचीन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक राशि के लिए एक खास तरह का पौधा या पेड़ चुना गया है, जो उसे लाभ दे सकता है।
यदि आप अपने घर.आंगन में उचित स्थान पर अपनी राशि अनुसार ये पेड़ या पौधे लगाएंगे तो आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। ये पौधे आपके जीवन में आईं सभी तरह की परेशानियां दूर कर सकते हैं।पंडित अक्षय शास्त्री हमें बता रहे हैं किस राशि के व्यक्ति को कौनसा पौधा लगाना चाहिए।
मेष राशि : का स्वामी मंगल है। एेसे में इस राशि के लोगों को आंवला और आम का पौधा लगाना चाहिए। इससे धन धान्य की प्राप्ति होती है और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है।
वृषभ राशि : स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को गूलर का पौधा लगाना चाहिए। इससे पिछले जन्म के पापों का नाश होगा और सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन : स्वामी बुद्ध है। इस राशि के लोगों को बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। इससे कफ रोग से मुक्ति मिलती है।
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों को आंवला लगाना चाहिए और इसकी पूजा करनी चाहिए इससे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है।
सिंह राशि : इस राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए। इससे धनधान्य की प्राप्ति होती है, साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है।
कन्या राशि : इस राशि का स्वामी बुद्ध है। इस राशि के लोगों को फलदार पौधे जैसे अमरूद या एेसी बेल जिसमें फूल आते हैं उसे लगाना चाहिए इससे मानसिक शांति के साथ धन धान्य की प्राप्ति होती है।
तुला: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसराशि के लोगों को चीकू और अर्जुन के पौधे लगाने चाहिए। इसे लगाने से लाभ की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक: इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधा से राहत मिलती है।
धनु: इस राशि के स्वामी वृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को गूगल का पौधा लगाना चाहिए। शारीरिक पीड़ा से निजात मिलती है।
मकर- इस राशि के स्वामी सूर्य पुत्र शनि देव हैं। इस राशि के लोगों को सफेद आंकड़े का पेड़ लगाना चाहिए। इसमें प्रतिदिन जल डालना चाहिए।
कुंभ: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि के लोगों को खेजड़ी का पौधा लगाना चाहिए। इससे शनि की ढैया से राहत मिलेगी।
मीन: इस राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के लोगों को नीम, बड़ का पौधा लगाना चाहिए।इससे व्यक्ति को कोई समस्या चाहे वह आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्या नहीं होगी।
इसके साथ ही सावन मास में हर व्यक्ति को एक एक बिल्व का पौधा भी लगाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो