scriptओलम्पिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी बनेंगे करोड़पति | Players will become millionaires by winning gold in sports | Patrika News

ओलम्पिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी बनेंगे करोड़पति

locationजयपुरPublished: Jan 04, 2021 08:25:46 pm

Submitted by:

Ashish

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल ( Olympics, Asian and Commonwealth ) जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों ( Sports ) में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाडि़यों को दी जाने वाली ईनामी राशि ( prize money ) में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।

Players will become millionaires by winning gold in sports

ओलम्पिक, एशियाई, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर खिलाड़ी बनेंगे करोड़पति

जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Chief Minister Ashok Gehlot ) ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल ( Olympics, Asian and Commonwealth ) जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों ( Sports ) में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाडि़यों को दी जाने वाली ईनामी राशि ( prize money ) में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने को मंजूरी दी है।
इसी तरह से एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाडि़यों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर ईनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य खेल प्रतिभाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाडि़यों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट-ऑफ-टर्न आधार पर डीएसपी समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने को मंजूरी दी थी।
ये निर्णय भी लिए गए
मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी 13 खिलाडि़यों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के खिलाडि़यों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो