scriptअब किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर | PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2019 | Patrika News
जयपुर

अब किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Pm kisan samman nidhi yojana : केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसान बड़ी आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं

जयपुरSep 30, 2019 / 09:04 pm

Ashish

Agriculture Department,Register yourself for PM Kisan Samman Nidhi,

अब किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

जयपुर
Pm kisan samman nidhi yojana : केन्द्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसान बड़ी आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं कि योजना के तहत उनके खाते में कब और कितनी राशि आई। किसानों को इस बात का पता लगाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। किसान तीन तरह से अपने खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मुहैया करवाई जा रही आर्थिक मदद की जानकारी जुटा सकेंगे। आपको बता दें कि किसान मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या और अपने आधार नंबर के आधार पर अपने स्तर पर यह जानकारी जुटा सकेंगे। आपको बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों में काफी उत्साह है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब खुद भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल बना दिया गया है। इस पोर्टल पर किसान वांछित जानकारियां और दस्तावेज उपलब्ध करवाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।
खुद करवा सकते हैं पंजीयन
इस पोर्टल के जरिए कोई भी किसान अपना पंजीयन किसान सम्मान निधि योजना के लिए करवा सकता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में कुछ छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता केन्द्र सरकार उपलब्ध करवा रही है। यह राशि दो दो हजार रुपए की तीन किश्तों में किसानों तक पहुंचाई जा रही है। अब तक देशभर में 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजना के तहत लाभ मिल चुका है।
जांच के बाद मिलेगा लाभ
पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपनी जमीन का ब्यौरा दर्ज करवाकर अपना पंजीयन करवा सकता है। किसान के आधार नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के बाद किसानों को राज्य सरकार के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं, किसान को योजना का कितना और कब कब लाभ मिला। इस बात की जानकारी भी किसान खुद जुटा सकते हैं।
यहां देख सकते हैं डिटेल्स
इसके लिए किसानों को कंप्यूटर या फिर अपने स्मार्टफोन पर ‘पीएमकेआइएसएएन डाट जीओवी डाट इन’ टाइप करना होगा। इसके बाद पीएम किसान का पोर्टल ओपन हो जाएगा। इसके बाद किसान को फार्मर कार्नर पर क्लिक करना होगा। इस क्लिक के बाद स्क्रीन पर किसान को तीन विकल्प नजर आएंगे। इनमें एक विकल्प होगा नया पंजीकरण, दूसरा होगा आधार सुधार और तीसरा विकल्प आएगा लाभार्थी स्टेटस का। लाभार्थी स्टेटस का विकल्प जैसे ही कोई किसान क्लिक करेगा तो उसे फिर से तीन विकल्प नजर आएंगे। इन विकल्पों में किसान अपना आधार नंबर, अपना अकाउंट नंबर या अपना मोबाइल नंबर डाल कर खाते में आई धनराशि की जानकारी का पूरा ब्यौरा देख सकते हैं।

Home / Jaipur / अब किसानों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो