खुद कर सकते हैं संशोधन
आपको बता दें कि किसान को बेमेल खा रहे नामों की जानकारी सही करवाने के लिए कहीं भी चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसान खुद घर बैठे ही मोबाइल या फिर कम्प्यूटर पर जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। किसी गलत एंट्री को ठीक कर सकते हैं। किसान खुद जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
इस तरह कर सकते हैं संशोधन
इसके लिए उन्हें सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल खोलते ही उन्हें दायीं ओर कोने में फारमर्स कॉर्नर लिखा दिखाई देगा। किसानों को जानकारी अपडेट करने और आॅप्शन देखने के लिए इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पहला ऑप्शन न्यू फारमर्स रजिस्ट्रेशन यानि पंजीकरण का दिखाई देगा। किसान ने अगर योजना में अपना पंजीकरण नहीं करवा रखा है तो वो अपनी सभी जानकारी इस पर लिखकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्क्रीन पर दूसरा कॉलम एडिट का नजर आएगा। जिसमें किसान अपने आधार नंबर से गलत दर्ज की गई जानकारी में संशोधन कर सकते हैं। इस कॉलम में वही नाम खुलेंगे, जिनके आधार कार्ड फीड की गई अन्य जानकारी में गलती होगी। जबकि तीसरा कॉलम आएगा बेनिफिशियरी स्टेटस का होगा। इसमें किसानों मांगी गई जानकारी देकर योजना में कितना लाभ मिला, इसकी जानकारी देख सकते हैं।