scriptराजस्थन में पीएम माेदी का जन्मदिन मनेगा सेवा दिवस के रूप में | PM Modi Bday Celebration In Rajasthan | Patrika News

राजस्थन में पीएम माेदी का जन्मदिन मनेगा सेवा दिवस के रूप में

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2017 11:21:00 am

Submitted by:

santosh

प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

pm modi birtday

pm modi birtday

जयपुर। प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी के साथ सफाई अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने शनिवार को अभियान को लेकर बैठक बुलाई और सभी पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी।
स्वस्थ पर्यावरण के लिए 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे

जैन ने बताया कि पीएम के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप मे मनाने के लिए शहर में कई कार्यक्रम होंगे। सुबह 1865 बूथों पर बूथ समितियों की ओर से दस-दस पौधे लगाकर स्वस्थ पर्यावरण के लिए 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शहर के 9 विधानसभा क्षेत्रों के 32 मंडलों पर 41 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विशेष अभियान की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री शहर में नगर निगम की ओर से चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करेंगी। अभियान के दौरान २ अक्टूबर तक हर वार्ड में गंदे स्थानों को चिन्हित कर सफाई की जाएगी।
मोर्चे और प्रकोष्ठ करेंगे ये कार्यक्रम

शहर भाजपा के 7 मोर्चे व प्रकोष्ठ भी सेवा दिवस पर अलग से कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। युवा मोर्चा सेन्ट्रल पार्क में खादी के 67 मीटर कपड़े पर प्रधानमंत्री को शुभकामना प्रेषित करने के लिए हस्ताक्षर कराएगा। महिला मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा शहर की प्रमुख सब्जी मंडियों में सफाई, अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जाति के मोहल्लों के छोटे बच्चों को टिफिन व पानी बोतल वितरण, अनुसूचित जन जाति मोर्चा सरकारी स्कूलों मे बच्चों की स्कूल ड्रेस वितरण, अल्पसंख्यक मोर्चा मदरसों में स्कूल बेग बांटेगा, किसान मोर्चा मण्डियों में पौधारोपण करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो