scriptpm modi meet pope | मोदी की पोप से मुलाकात : ईसाई समुदाय को अपने पक्ष में लेने का भाजपा के लिए सुनहरा मौका | Patrika News

मोदी की पोप से मुलाकात : ईसाई समुदाय को अपने पक्ष में लेने का भाजपा के लिए सुनहरा मौका

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2021 07:28:40 pm

Submitted by:

Satish Sharma

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वेटिकन सिटी राज्य के प्रमुख पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीति दृष्टि से ईसाई समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने और भारत में ईसाई बाहुल्य राज्यों के लोगों को अपने पक्ष में करने का सुनहरा मौका हो सकता है।

मोदी की पोप से मुलाकात : ईसाई समुदाय को अपने पक्ष में लेने का भाजपा के लिए सुनहरा मौका
मोदी की पोप से मुलाकात : ईसाई समुदाय को अपने पक्ष में लेने का भाजपा के लिए सुनहरा मौका
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वेटिकन सिटी राज्य के प्रमुख पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीति दृष्टि से ईसाई समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने और भारत में ईसाई बाहुल्य राज्यों के लोगों को अपने पक्ष में करने का सुनहरा मौका हो सकता है। इसी प्रकार ईसाई समुदाय के पास भी भारत में उनकी संस्थाओं पर हमले, उत्पीडऩ को भी प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का मौका रहेगा। फिलहाल मोदी सबसे बड़े धार्मिक रोमन कैथोलिकों के प्रमुख का दौरा करने वाले पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.