scriptPhotos: आस्था के केन्द्रों पर देश की राजनीति के धुरंधर, कहीं जियारत, कहीं पूजा और दर्शन | Patrika News
जयपुर

Photos: आस्था के केन्द्रों पर देश की राजनीति के धुरंधर, कहीं जियारत, कहीं पूजा और दर्शन

7 Photos
5 years ago
1/7

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य में प्रचार अभियान छेड़ा। अजमेर दरगाह में जियारत और फिर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर हिन्दू-मुस्लिम एकता के संदेश के साथ परमाणु विस्फोट के लिए विश्व प्रसिद्ध पोकरण से चुनावी दौरे की शुरुआत की। जालोर और जोधपुर में सभाओं को संबोधित किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी राजस्थान में सभाएं कर कांग्रेस पर गरजते नजर आए। तस्वीरों में एक झलक...

2/7

भर दे झोली- अजमेर दरगाह में जियारत करने जाते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी। साथ में गहलोत, पायलट।

3/7

सरोवर का पूजन- पुष्कर (अजमेर) में सोमवार को ब्रह्म घाट पर सरोवर का पूजन करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट।

4/7

सिर पर उम्मीदें- पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पगड़ी पहनाई गई।

5/7

सम्वाद- बीकानेर की नापासर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक कार्यकर्ता की बात सुनते हुए।

6/7

दस्तारबंदी- अजमेर दरगाह में राहुल गांधी की दस्तारबंदी। उनके पीछे खड़े हैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

7/7
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.