scriptराजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस कल, BJP ने आज कुछ इस अनूठे अंदाज़ से किया सेलिब्रेट | PM Narendra Modi 70th birthdat, bjp celebrates in different way | Patrika News

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस कल, BJP ने आज कुछ इस अनूठे अंदाज़ से किया सेलिब्रेट

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2020 03:37:51 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश भाजपा का सेवा सप्ताह, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हो रहे हैं कार्यक्रम, आज तीसरे दिन भी जारी रहे अनूठे आयोजन, दिव्यांगों को वितरित किये गए कृत्रिम अंग उपकरण, आर्थिक कमज़ोर लोगों को दिए गए चश्में, प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस पर रहेगा ‘70’ के ख़ास कनेक्शन
 

PM Narendra Modi 70th birthdat, bjp celebrates in different way
जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को 70वां जन्मदिवस है। इस अवसर पर भाजपा देश भर में सेवा सप्ताह चला रही है। पूरे सप्ताह के दौरान सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य हो रहे हैं। सेवा सप्ताह को सादगी से मनाने के लिए वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रम भी किय किये जा रहे हैं।
प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सेवा सप्ताह के तहत आज हर जिले में 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण और आर्थिक रूप से कमज़ोर 70 लोगों को चश्मा वितरित किये गए। आज के कार्यक्रम के संचालन की ज़िम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रही।
https://twitter.com/hashtag/SevaSaptah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SevaSaptah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/SevaSaptah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
70वां जन्मदिवस और ‘70’ का कनेक्शन
प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए भाजपा देशभर में विशेष तरह के अनूठे आयोजन कर रही है। 14 सितम्बर से शुरू हुए सेवा सप्ताह के लगभग सभी कार्यक्रमों में 70 के आंकड़े का ख़ास कनेक्शन बिठाया गया है। जिलेवार हो रहे आयोजनों में 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण, आर्थिक रूप से कमज़ोर 70 लोगों को चश्मा वितरण, 70 स्थानों पर ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान, 70 स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम, 70 बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण कार्यक्रम, 70 लोगों का ब्लड़ व प्लाज्मा डोनेशन कार्यक्रम और 70 शक्ति केन्द्र या ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत 14 सितम्बर को प्रधानमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित 70 स्लाइडों की प्रदर्शनी सोशल मीडिया पर प्रचारित किये जाने के साथ ही हुई थी।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने नेता-कार्यकर्ताओं से सेवा सप्ताह के दौरान दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की मदद करने के अलावा ब्लड एवं प्लाज्मा डोनेशन, वृक्षारोपण, गांवों में स्वच्छता अभियान, कच्ची बस्ती एवं कोविड अस्पतालों में फल वितरण जैसे सामाजिक कार्य कर जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया है।
ये रहेंगे आगामी कार्यक्रम-
17 सितम्बर- भाजपा किसान मोर्चा की ओर से हर मण्डल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम होंगे। इसी दिन 70 बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण का कार्यक्रम भी होगा।

18 व 19 सितम्बर- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सभी जिला स्तर पर 70 लोगों का ब्लड़ डोनेशन कार्यक्रम और स्थानीय आवश्यकतानुसार अस्पतालों के माध्यम से 70 प्लाज्मा डोनेशन के कार्यक्रम भी रहेंगे।
20 सितम्बर- भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा जिले के 70 शक्ति केन्द्र अथवा ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो