scriptराजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा कल से, दिखाएंगी दमखम | Pm Narendra Modi Amit Shah Vasundhara Raje Satish Poonia | Patrika News

राजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा कल से, दिखाएंगी दमखम

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2021 05:34:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर अपना दमखम दिखाने की तैयारी कर रही हैं। 7 और 8 मार्च को अपनी धार्मिक यात्रा के जरिए राजे पार्टी को सियासी संदेश देंगी। राजे खेमे के नेताओं का भरतपुर में जुटना शुरू हो गया है। सांसद रामचरण बोहरा, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी सहित कई नेता आज रात तक भरतपुर पहुंचेंगे।

राजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा कल से, दिखाएंगी दमखम

राजे की दो दिवसीय धार्मिक यात्रा कल से, दिखाएंगी दमखम

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर अपना दमखम दिखाने की तैयारी कर रही हैं। 7 और 8 मार्च को अपनी धार्मिक यात्रा के जरिए राजे पार्टी को सियासी संदेश देंगी। राजे खेमे के नेताओं का भरतपुर में जुटना शुरू हो गया है। सांसद रामचरण बोहरा, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी सहित कई नेता आज रात तक भरतपुर पहुंचेंगे। खास बात यह है कि राजे अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रविवार को गोवर्धन क्षेत्र में देव-दर्शन करेंगी वहीं राजे की आस्था के केन्द्र त्रिपुरा सुन्दरी मन्दिर में सतीश पूनिया धोक लगाएंगे। राजे की धार्मिक यात्रा को लेकर कई नेता पसोपेश में हैं कि वो किधर जाएं। हालांकि उनकी धार्मिक यात्रा में 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
आठ मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला के दिन वसुंधरा राजे का जन्मदिन है। ऐसे में 7 और 8 मार्च को वसुंधरा राजे धार्मिक यात्रा पर रहेंगी। उनके साथ समर्थक नेताओं का जमावड़ा भी रहेगा। गोवर्धन में राजे देव दर्शन भी करेंगी। पूछड़ी का लोठा में पूजा के बाद उनका आदि बद्रीनाथ धाम जाने के कार्यक्रम भी है और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगी। 7 मार्च को भजन संध्या के बाद 8 को आदि बद्रीनाथ मन्दिर में मंगला आरती के दर्शन करने के बाद राजे यहां से थोड़ी दूर स्थित केदारनाथ मन्दिर के भी दर्शन करेंगी और फिर धौलपुर के लिए रवाना होंगी। राजे हैलीकॉप्टर से भरतपुर जाएंगी।
कई विधायक और नेता पहुंचे, कई कल जाएंगे

राजे समर्थक तकरीबन 25 से 28 विधायक रविवार को भरतपुर जाने की तैयारी में हैं। सांसद रामचरण बोहरा भी शनिवार देर रात तक भरतपुर पहुंचेंगे और दो दिन राजे के साथ ही रहेंगे। इसके अलाव प्रताप सिंह सिंघवी भी शनिवार को ही भरतपुर पहुंचेंगे। राजे खेमे के अशोक परनामी, युनूस खान, राजपाल सिंह शेखावत सहित कई नेता भरतपुर में रहेंगे। हालांकि विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ और बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी ने राजे के इस कार्यक्रम को उनका निजी कार्यक्रम बताया है। इन नेताओं का कहना है कि निजी कार्यक्रम में शामिल होना कोई ज़रूरी नहीं होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो