scriptपेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है- पूनियां | Pm Narendra Modi Birthday Bjp Rajasthan Satish Poonia Jaipur News | Patrika News

पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है- पूनियां

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2021 07:49:46 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूनियां ने कहा कि सरकार वीक है, पेपर लीक है। पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है। राजस्थान के बेरोजगारों के साथ इससे बड़ा अन्याय नहीं हो सकता कि सरकार की नाक के नीचे किस तरीके से संगठित तौर पर यह कार्य चल रहा है।

पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है- पूनियां

पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है- पूनियां

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूनियां ने कहा कि सरकार वीक है, पेपर लीक है। पेपर तभी लीक होता है, जब सरकार वीक होती है। राजस्थान के बेरोजगारों के साथ इससे बड़ा अन्याय नहीं हो सकता कि सरकार की नाक के नीचे किस तरीके से संगठित तौर पर यह कार्य चल रहा है।
पूनियां ने कहा कि राजस्थान नशा व्यापार का कॉरिडोर बन गया है और नकल के मामले सामने आते जा रहे हैं। सरकार गहरी नींद में सोई हुई है, लेकिन नौजवानों के साथ बड़ा छलावा है। सरकार का इकबाल होता तो कोई कठोर कार्रवाई होती। पूनिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अपराध की घटनाए लगातार बढ़ रही है। बिजली की मार पड़ना, बेरोजगारी बढ़ना, किसानों को ठगना यह कांग्रेस सरकार का ऐसा दृश्य है जो राजस्थान की जनता को विचलित करता है। कोरोना कांग्रेस की गहलोत सरकार के लिये अवसर बनकर आया है।
प्रदेश में अराजकता का माहौल

पूनिया ने कहा कि कांग्रेसकाल में अराजकता का माहौल हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता बेरोजगारी की बात करते हैं तो हास्य की बात नजर आती है। उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अराजकता की जनक कांग्रेस पार्टी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो