scriptराजस्थान: कोरोना संकट के बीच मन रहा PM Modi का 70वां जन्मदिन, जानें भाजपा के सेलिब्रेशन का अनूठा तरीका | PM Narendra Modi Birthday, BJP Sewa Saptah in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान: कोरोना संकट के बीच मन रहा PM Modi का 70वां जन्मदिन, जानें भाजपा के सेलिब्रेशन का अनूठा तरीका

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2020 12:15:24 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस आज, प्रदेश भाजपा मना रही है सेवा सप्ताह, इस बार कोरोना संकटकाल के दौरान आया है जन्मदिवस, समारोहपूर्वक नहीं सादगी से हो रहे आयोजन, ख़ास दिन को यादगार बनाने के लिए हो रहे अनूठे आयोजन, आज वृक्षारोपण, फल वितरण का कार्यक्रम, 70वें जन्मदिवस पर रखा गया ‘70’ का ख़ास कनेक्शन
 

PM Narendra Modi Birthday, BJP Sewa Saptah in Rajasthan
जयपुर।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए हैं। हालांकि कोरोना संकटकाल होने के कारण इस बार उनका जम्दिवास हर वर्ष की तरह समारोहपूर्वक नहीं मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपने नेता का जन्मदिवस सादगी और सामाजिक सरोकारों व सेवा कार्यों से जुड़े कार्यक्रम चलाकर मना रही है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को इस संकटकाल में भी यादगार मनाने के लिए देश भर में 14 सितम्बर से सेवा सप्ताह की शुरु किया हुआ जो 20 सितम्बर तक जारी रहेगा। इसके तहत अनूठे अंदाज़ में प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है।
सेवा सप्ताह को सादगी से मनाने के लिए वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में 70 के आंकड़े का एक ख़ास कनेक्शन बैठाया गया है।
आज वृक्षारोपण-फल वितरण
प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सेवा सप्ताह के तहत आज भाजपा किसान मोर्चा की ओर से हर मण्डल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम हो रहे हैं। आमजन को पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए ना सिर्फ इन्हें रोपा जाएगा बल्कि इनके संरण के लिए आमजन को संकल्प भी दिलवाया जा रहा है।इसी तरह से आज ही के दिन हर जिले में 70 बस्ती व अस्पतालों में फल वितरण का कार्यक्रम भी किया जा रहा है।
https://twitter.com/hashtag/SevaSaptah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/chshekharbjp?ref_src=twsrc%5Etfw
ये रहेंगे आगामी कार्यक्रम-

18 व 19 सितम्बर- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में सभी जिला स्तर पर 70 लोगों का ब्लड़ डोनेशन कार्यक्रम और स्थानीय आवश्यकतानुसार अस्पतालों के माध्यम से 70 प्लाज्मा डोनेशन के कार्यक्रम भी रहेंगे।
20 सितम्बर- भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा जिले के 70 शक्ति केन्द्र अथवा ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो