scriptप्रधानमंत्री और पीड़ित बच्ची के लिए काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी भाजपा | pm narendra modi, bjp demonstration | Patrika News

प्रधानमंत्री और पीड़ित बच्ची के लिए काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी भाजपा

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2022 11:14:34 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

प्रधानमंत्री और पीड़ित बच्ची के लिए काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी भाजपा

प्रधानमंत्री और पीड़ित बच्ची के लिए काली पट्टी बांध सड़क पर उतरी भाजपा

जयपुर। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक और अलवर में मूक-बधिर बालिका से हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी के तहत भाजपा जयपुर शहर की ओर से शनिवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसी बीच महिला मोर्चा की ओर से दुष्कर्म की घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देशभर में असंवेदनशील हो चुकी है। कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो दूसरी तरफ पंजाब में जानबूझकर षड्यंत्र कर पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ती रही।
प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री गहलोत से लिया फीडबैक
अलवर में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फीडबैक लिया है। प्रियंका गांधी ने अशोक गहलोत से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ-साथ इस प्रकरण में पीड़िता के परिवार का ख्याल रखने और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज गुर्जर ने इस मामले की ट्वीट कर जानकारी दी है।
पुलिस का दावा— मूक बधिर बालिका से नहीं हुआ दुष्कर्म
कथित तौर पर गैंगरेप के बाद ओवरब्रिज के छोड़ी गई पीड़िता का जयपुर के जेके लोन अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि उपचार के दौरान पता चला है कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कोई जख्म नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दावा कि मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म नहीं हुआ है। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया और राजस्थान के मुख्य सचिव से 24 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो