scriptमोदी ने विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां | PM Narendra Modi cm Ashok Gehlot Donald Trump mahatam gandhi | Patrika News

मोदी ने विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां

locationजयपुरPublished: Oct 01, 2019 09:47:51 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

एआईसीसी ( Aiicc )के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस के सदस्यता अभियान ( Congress Membership Drive ) की शुरुआत हुई। सांगानेर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( cm Ashok Gehlot ) उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Deputy Cm Sachin Pilot ) प्रभारी अविनाश पांडे ( Avinash Pandey ) ने सदस्यता फॉर्म भरवाए। इस दौरान मंच से नेताओं ने मोदी सरकार ( pm Narendra Modi ) को आड़े हाथों लिया।

मोदी ने विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां

मोदी ने विदेश नीति की उड़ाई धज्जियां

जयपुर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रम्प और मोदी के रिश्तों को लेकर जमकर हमला बोला। सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज और स्थानीय लोगों की मांग पर सीएम ने सांगानेर में सरकारी कॉलेज और सैटेलाइट अस्पताल खोलने की घोषणा भी की। भारद्वाज ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि गत 30 सालों से चुने हुए जनप्रतिनिधी को पूरा नहीं करवा पाए, जिसे उन्होंने मेरे कहने पर पूरा किया।
मंच पर स्वागत और भाषण के बाद गहलोत, पायलट और पांडे सहित सभी नेता सांगानेर के सांगा बाबा मंदिर इलाके में भी गए। यहां एक—दो घरों में उन्होंने सदस्यता फॉर्म भरवाए। हालांकि भीड़ ज्यादा होने की वजह से वे मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा पाए। इस दौरान उन्हें एक दो अन्य घरों में भी सदस्यता फॉर्म भरवाने नहीं जा सके। कार्यक्रम शुरू होने से पहले गहलोत झालावाड़ से वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके संजय गुर्जर के घर भी गए। गहलोत यहां करीब 20 मिनट रुके।
ट्रम्प ने कहा राष्ट्रपिता मोदी ने नहीं जताई आपत्ति
गहलोत ने कहा कि ट्रंप ने मोदी को भारत का राष्ट्रपिता कह दिया यह बहुत गलत है। उस समय मोदी को आपत्ति जतानी चाहिए थी, हमारे यहां राष्ट्रपिता एक हैं। मोदी ने विदेश नीति धज्जियां उड़ा दी। देश में आरएसएस शासन कर रही है। आरएसएस का प्रचारक प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी कांग्रेस अध्यक्ष रहे और उन्होंने कांग्रेस का प्रचार—प्रसार किया। मोदी पहले उस बात के लिए माफी मांगे कि उनकी पार्टी ने आजादी की जंग में हिस्सा लिया और कहें कि हमसे गलती हो गई हम गांधी जी को पहचान नहीं पाए। उसके बाद गांधी का नाम लें।
कांग्रेस से हर वर्ग जुड़ेगा
प्रदेशाध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान हमेशा चालू रहता है मगर एआईसीसी के निर्देश पर सभी राज्यों में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। जनता के लिए हमारी सरकार हर संभव काम कर रही है। हमें विश्वास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस से जुड़ेंगे। हमारे नेता घर—घर जाकर सभी वर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे। प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस का यह अभियान दूर दृष्टि रखते हुए शुरू किया गया है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और स्नेह ने कांग्रेस को वापस राजस्थान में सरकार बनाने तक पहुंचाया।
तिवाड़ी ने बनाई दूरी
बहरहाल सदस्यता कार्यक्रम में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कार्यकर्ता चर्चा करते नजर आए कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भी अाखिर तिवाड़ी कार्यक्रम में क्यों नहीं आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो