scriptसेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | Pm Narendra Modi Covid-19 Bjp President Jp Nadda Amit Shah Corona | Patrika News
जयपुर

सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में इलाज, भोजन और रक्त जैसी समस्याएं भी सामने आने लगी है। इसे देखते हुए भाजपा आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को अभियान के तहत एक हैल्पलाइन नंबर जारी किया है।

जयपुरApr 20, 2021 / 05:01 pm

Umesh Sharma

सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जयपुर।

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में इलाज, भोजन और रक्त जैसी समस्याएं भी सामने आने लगी है। इसे देखते हुए भाजपा आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मंगलवार को अभियान के तहत एक हैल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर आने वाले शिकायतों पर भाजपा की ओर से तुरंत एक्शन लिया जाएगा। साथ ही युवा मोर्चा के बीजेवाईएम केयर के जरिए भी लोगों को मदद की जाएगी।
पूनियां ने कहा कि कोविड काल में पिछले साल भी भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान चलाकर लाखों लोगों को सहायता पहुंचाई गई थी। इसमें सर्वाधिक राशन और भोजन पर फोकस किया गया था। लेकिन इस बार पार्टी का इलाज पर फोकस रहेगा। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं की निजी और सरकार अस्पतालों तक पहुंच बन गई है। इसलिए किसी को भी इलाज में कमी नहीं आने दी जाएगी। पार्टी ने 8929208080 हैल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर फोन करके कोई भी सामान्य व्यक्ति इलाज, खून व प्लाज्मा सहित अन्य समस्या बता सकेगा। पूनियां ने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से खून और प्लाज्मा की व्यवस्था की जाएगी। इस बार केंद्रीय नेतृत्व में ने निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ नेताओं को भी अभियान से जोड़ा जाए, ताकि इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। इसलिए सभी वरिष्ठ नेताओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। सरकार अपना काम कर रही है और हम राजनीति से उठकर लोगों को मदद पहुंचाने का काम करेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा ने कोविड काल शुरू होने के बाद सामाजिक सरोकार के काम भी शुरू किए हैं। पिछले साल कोविड काल में राजस्थान ने पूरे देश में सबसे अच्छा काम किया था। इसे लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश भाजपा की तारीफ की थी। इस बार भी पार्टी ने कोविड की वजह से परेशान चल रहे लोगों को सहायता पहुंचाने के लिहाज से सेवा ही संगठन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो