scriptभाजपा के हरावल दस्ते सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, तारीख और समय होगा जल्द तय | Pm Narendra Modi Covid Work Cm Ashok Gehlot Bjp On Road | Patrika News

भाजपा के हरावल दस्ते सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, तारीख और समय होगा जल्द तय

locationजयपुरPublished: Jun 21, 2021 10:29:00 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के हरावल दस्ते जल्द ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। ये आंदोलन कब और कैसे किए जाने है, इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मोर्चा और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में इस पर चर्चा की गई।

भाजपा के हरावल दस्ते सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, तारीख और समय होगा जल्द तय

भाजपा के हरावल दस्ते सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, तारीख और समय होगा जल्द तय

जयपुर।

भाजपा के हरावल दस्ते जल्द ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। ये आंदोलन कब और कैसे किए जाने है, इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मोर्चा और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक में इस पर चर्चा की गई।
बैठक में सिंह ने कहा कि मोर्चों में निचले स्तर तक टीमों का गठन किया जाए। जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर बैठक में चर्चा की गई। आगामी दिनों में होने वाले आंदोलन का मुख्य मुद्दा बिजली, पानी, बढ़ते अपराध रखा गया है। बैठक में मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों ने कोरोना काल में किए गए कामों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।
जयपुर शहर के कार्यों की तारीफ

शहर भाजपा कार्यालय,तिलक नगर पर सिंह ने जिला मोर्चा, जयपुर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षों की बैठक की। हालांकि पहले बैठक अलग—अलग होनी थी, लेकिन बाद सभी को एक साथ बैठाकर औपचारिकता निभाई गई। इस दौरान बिजली ने भी खलल डाला। सिंह ने कोरोना काल में शहर भाजपा की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने बूथ जीतकर चुनाव जीतने का मंत्र दोहाराया और सभी को भाजपा के स्थापना दिवस से पहले बू थ समिति और पन्ना प्रमुख का काम पूरा करने के निर्देश दिए। हर बूथ से पांच—पांच ऐसे मतदाता को भाजपा वोट में बदलने का भी सिंह ने आह्वान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, कुलवंत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
घनश्याम तिवाड़ी आए नजर

इससे पहले सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर सुंदर सिंह भंडारी के जीवन दर्शन पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सिंह ने पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लंबे समय बाद घनश्याम तिवाड़ी भी नजर आए। हालांकि उन्होंने अन्य नेताओं से दूरी बनाए रखी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो