भाजपा का सेवा-सुशासन पखवाड़ा: 15 दिन में 75 घंटे संगठन का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पूरे देशभर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के पास भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेगे।
जयपुर
Published: June 01, 2022 03:19:08 pm
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पूरे देशभर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के पास भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेगे। इन 15 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं को कम से कम 75 घंटे पार्टी के लिए काम करना होगा। इसके लिए सभी जिलों में संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा के साथ ही काम भी शुरू हो गया है। इसमें सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी सहित कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।
सभी मोर्चा के होंगे सम्मेलन
पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा को छोड़ एससी, एसटी, महिला, ओबीसी, किसान सहित सभी मोर्चा के सम्मेलन किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। साथ ही समाज के प्रबुद्धजन और जनता को भी इन सम्मेलनों में आमंत्रित किया जाएगा। युवा मोर्चा की ओर से रैली निकालकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
घर-घर बांटेंगे पत्रक
15 दिवसीय कार्यक्रमों की शृंखला में कार्यकर्ताओं के साथ ही मंडल स्तर पर बनाए गए संयोजक और सह संयोजक घर-घर जाकर पत्रक बांटेंगे। इसमें मोदी सरकार की आठ साल की फ्लैगशिप योजनाओं का विवरण दिया गया है। इसके लिए मंडल स्तर पर टीमों का भी गठन किया गया है। बूथ स्तर तक इन पत्रकों का वितरण किया जाएगा।
समाज के प्रबुद्धजनों से भी करेंगे मुलाकात
भाजपा के सभी प्रकोष्ठ भी इस पखवाड़ा में अपनी भूमिका निभाएंगे और समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। मसलन विधि प्रकोष्ठ के लोगों विधि सेक्टर से जुड़े लोगों से मिलेंगे। वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के लोग व्यापारियों से मिलकर उनका सरकार के प्रति क्या विचार है, इसका पता लगाएंगे।

भाजपा का सेवा-सुशासन पखवाड़ा: 15 दिन में 75 घंटे संगठन का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
