scriptदो मार्च को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा | Pm Narendra Modi Jp Nadda Vasundhara Raje Core Group Meeting | Patrika News

दो मार्च को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

locationजयपुरPublished: Feb 23, 2021 07:59:47 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 मार्च को जयपुर आएंगे। नड्डा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी।

दो मार्च को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

दो मार्च को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 मार्च को जयपुर आएंगे। नड्डा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रभारी अरुण सिंह ने यह जानकारी दी।
सिंह ने प्रेस वार्ता में प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि कोर कमेटी में हमने प्रदेश सरकार के कुशासन पर चर्चा के बाद निर्णय किया है कि 6 से 14 मार्च तक सभी मंडल और तहसील स्तर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में मोदी सरकार की योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। खासकर किसानों के बीच जाकर उनके हित को लेकर मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कांग्रेस की नीति को एक्सपोज किया जाएगा। कांग्रेस नेता किसान विरोधी हैं। दस साल तक कांग्रेस ने किसानों का कोई भला नहीं किया।
बंगाल में भाजपा को मिलेगा स्पष्ट बहुमत

सिंह ने कहा कि देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। पश्चिमी बंगाल में पूरे बहुमत के साथ सरकार बनेगी। असम में भी सरकार बनेगी और पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनाएंगे। तमिलनाडू और केरल में भी भाजपा को अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी मिलेगी। कांग्रेस का धीरे—धीरे पूरे देश में सूपड़ा साफ होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के नेता भी अन्य राज्यों के चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो