scriptभाजपा फिर शुरू करेगी सेवा ही संगठन अभियान, पूनियां ने किया वर्चुअल संवाद | Pm Narendra Modi Sewa Hi Sankalp Abhiyan Covid-19 Rajasthan Bjp | Patrika News

भाजपा फिर शुरू करेगी सेवा ही संगठन अभियान, पूनियां ने किया वर्चुअल संवाद

locationजयपुरPublished: Apr 19, 2021 06:42:12 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोविड मरीजों की संख्या रोजाना 10 हजार के पार हो चुकी है। मजबूरन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 मई सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इसे ऐसे में गरीब और वंचित लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिहाज से भाजपा दोबारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत काम करेगी।

भाजपा फिर शुरू करेगी सेवा ही संगठन अभियान, पूनियां ने किया वर्चुअल संवाद

भाजपा फिर शुरू करेगी सेवा ही संगठन अभियान, पूनियां ने किया वर्चुअल संवाद

जयपुर।

प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। कोविड मरीजों की संख्या रोजाना 10 हजार के पार हो चुकी है। मजबूरन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 मई सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इसे ऐसे में गरीब और वंचित लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिहाज से भाजपा दोबारा सेवा ही संगठन अभियान के तहत काम करेगी। इसे लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पूनियां ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राजस्थान के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के तहत कोविड की विषम परिस्थितियों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दोबारा सेवा कार्यों में जुट जाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के निर्देशानुसार कोरोना कालखण्ड में सेवा कार्यों के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को एक सामाजिक संगठन के तौर पर सक्रियता के साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए हेल्पडेस्क, मरीजों को अस्पतालों और दवाइयों के लिए मदद करना, ब्लड-प्लाज्मा डोनेशन में मदद, बूथ स्तर तक इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आमजन को जागरुक करना, भोजन ािद मदद कार्य विशेष कार्ययोजना में शामिल करने की जरूरत है।
पूनियां ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जरूरतमंदों की मदद को लेकर युवा मोर्चा द्वारा जो बीजेवाइएम केयर्स हेल्पलाइन शुरू की है, उसको लेकर प्रदेशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सांसद सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीज, हेमराज मीणा, चंद्रकांता मेघवाल, इत्यादि नेता भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो