scriptPM Shri Yojna#716 School becom Model School# | PM Shri Yojna- 1500 करोड़ रुपए खर्च कर 716 स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल | Patrika News

PM Shri Yojna- 1500 करोड़ रुपए खर्च कर 716 स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2022 09:27:42 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

पीएम श्री योजना अर्थात् प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत राजस्थान में 716 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की पूरी भावना समाहित होगी।

PM Shri Yojna- 1500 करोड़ रुपए खर्च कर  716 स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल
PM Shri Yojna- 1500 करोड़ रुपए खर्च कर 716 स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडल स्कूल

जयपुर 27 सितम्बर। पीएम श्री योजना अर्थात् प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत राजस्थान में 716 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की पूरी भावना समाहित होगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 सितम्बर ो पीएम श्री योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी और ये अनुकरणीय स्कूलों की तरह कार्य करेगें। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेगें।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालय चयनित किए जाएंगे। एक विद्यालय प्रारम्भिक शिक्षा व एक विद्यालय माध्यमिक शिक्षा का होगा। चयन प्रक्रिया त्रिस्तरीय होगी। यू-डाइस प्लस डाटा के आधार पर विद्यालयों का चयन होगा। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले विद्यालय चयनित होगें। विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन चैलेंज पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा, पोर्टल 1 अक्टूबर 2022 से प्रारम्भ होगा। राज्य की ओर से इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह योजना 2022-23 से 2026-27 तक के लिए मंजूर हुई है और पांच साल के लिए लिए 27360 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। राजस्थान के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर मुरारी लाल शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.