scriptप्यार से भरी हर रोचक कहानी अपने आप में खास | pocketful o stories 2.0 book launch | Patrika News

प्यार से भरी हर रोचक कहानी अपने आप में खास

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2020 07:09:15 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

‘पॉकेटफुल ओ स्टोरीज़ 2.0 के लिए दुर्जोय दत्ता ने रखे विचार

प्यार से भरी हर रोचक कहानी अपने आप में खास

प्यार से भरी हर रोचक कहानी अपने आप में खास

जयपुर. प्यार से भरी हर रोचक कहानी अपने आप में खास होती है। दुनिया को प्यार और रोमांस करते हुए एक नए प्रिज़्म से देखना एक अनूठा अनुभव है। कुछ इसी तरह के विचार युवा लेखक दुर्जोय दत्ता इसी तरह अपने विचार रखे। मौका था, उनकी किताब ‘पॉकेटफुल ओ स्टोरीज़ 2.0 का। उन्होंने आगे कहा कि जब पहली कुछ कहानियां हमारे पास आईं, इन कहानियों ने मेरा ध्यान खूब आकर्षित किया। इन कहानियों में गहनता थी, हर कहानी अपने अलग मोड़ के साथ पाठक को बांधे रखती है। हमें विश्वास है कि ये कहानियां पाठकों को खूब लुभाएंगी। यह कहानियां पाठकों को एक नया मोड़ देगी। पुस्तक प्यार के अनुठे पलों की छोटी कहानियां का बेहतरीन संकलन है।
मिली 25000 हजार कहानियां

कैंपेन के बारे में बात करते हुए दुर्जोय दत्ता कि इन बुक के लिए शुरू किए गए कैंपेन में 25000 से ज़्यादा कहानियां प्राप्त हुईं है। जिन्हें अपने प्यार और रोमांस के ‘अप्रत्याशित पलों को 400 कैरेक्टर्स में इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करना था। इस दौरान पैंग्विन रेंडम हाउस इण्डिया के सीनियर वाईस प्रेज़ीडेन्ट नंदन झा ने बताया कि पुस्तक एंगेज पॉकेटफुल ओ स्टोरीज़ 2.0 इन्हीं छोटी कहानियों का संकलन है, दुर्जोय इसके क्यूरेटर और सह-लेखक हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो