जयपुर के कवि जगदीप सिंह ने की साहित्य प्रेमियों से चर्चा
जयपुर के इंडो-इंग्लिश कवि जगदीप सिंह को उबरते कवियों और साहित्य प्रमियों के साथ संवाद के लिए हाल ही में रायपुर में आमंत्रित किया गया। द राइट सर्किल के सहयोग से यह संवाद कार्यक्रम रायपुर की एहसास विमन की ओर से आयोजित किया गया था।
जयपुर
Published: March 21, 2022 07:19:41 pm
जयपुर।
जयपुर के इंडो-इंग्लिश कवि जगदीप सिंह को उबरते कवियों और साहित्य प्रमियों के साथ संवाद के लिए हाल ही में रायपुर में आमंत्रित किया गया। द राइट सर्किल के सहयोग से यह संवाद कार्यक्रम रायपुर की एहसास विमन की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान कवि ने प्रोफेशन से वकील और एहसास विमन की सक्रिय सदस्य सृष्टि त्रिवेदी के साथ चर्चा की। एक बेहद ही संवादात्मक सेशन में जगदीप ने अपनी कविता हाउ टू विदस्टैंड पेन पर चर्चा करते हुए कहा कि हम में से प्रत्येक व्यक्ति को अपना क्रॉस सहन करना पड़ता है और हमारे हिस्से की पीड़ा का सामना करना होता है। और हमें यह पूरी गरिमा के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्टेम्पररी के साथ.साथ मॉडर्न कवियों ने अल्यूजन,मजबूत इमेज और सिम्बल्स का इस्तेमाल किया है जो उनकी कविताओं को कुछ हद तक अस्पष्ट बनाता है। हालांकि, यदि पाठक संकेतों और संदर्भों को समझने का प्रयास करता है, तो कविता के मायने और बढ़ जाते हैं और इसे समझना आसान होता है। उन्होंने कविताएं लिखने का प्रयास कर रहे युवा कवियों को टीएस एलियॉट, सिल्विया प्लैथ, डिलन थॉमस जैसे प्रख्यात मॉडर्न कवियों को अधिक पढऩे की सलाह दी। जितना अधिक वे स्थापित कवियों को पढ़ेगे, उतना ही वे अपनी कविता लिखने की शैली को विकसित कर पाएंगे। उन्होंने जीवन की बारीकियों को समझने के लिए कहा, जिससे कि उन्हें अपनी कविताएं को लिखने में मदद मिलेगी। उन्होंने उनसे यह भी कहा कि हर कविता को कम से कम 100 बार संशोधित किया जाना चाहिए और कविता में एक भी शब्द अनावश्यक नहीं होना चाहिए। एक प्रश्न का जवाब देते हुएए उन्होंने कहा कि कविताएं अब फ्रीवर्स में लिखी जाती हैं, जिसका अर्थ है कि वे राइम नहीं करती हैं। हालांकि उनको रिद्म और लिटरेरी डिवाइस की पालना करना आवश्यक होता है। उन्होंने एहसास विमन रायपुर की आयोजन समिति. सृष्टि त्रिवेदी, आंचल गरचा, कल्पना चौधरी और कीर्ति किरदत्त को काव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

जयपुर के कवि जगदीप सिंह ने की साहित्य प्रेमियों से चर्चा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
