scriptपुलिस की सख्ती जारी, मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख से ज्यादा चालान | Police issued strict, more than 4 lakh invoices for not applying masks | Patrika News

पुलिस की सख्ती जारी, मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख से ज्यादा चालान

locationजयपुरPublished: May 24, 2021 08:23:00 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

कोरोना प्रोटोकाल के उल्लघंन पर सख्त कार्यवाही

पुलिस की सख्ती जारी, मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख से ज्यादा चालान

पुलिस की सख्ती जारी, मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख से ज्यादा चालान

त्रिस्तरीय जन अनुशासन लॉक डाउन के दौरान अनुमत गतिविधियों के अतिरिक्त अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थलों व सडकों पर घूमने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जा रही है। एडीजी (क्राइम) डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आमजन से अपने घरों में ही रहने की अपील की हैं।
अनावश्यक घूमते पाए जाने पर किया जाएगा क्वारन्टीन
कोरोना प्रोटोकाल का उल्लघंन करने अथवा नियम तोडने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। अनावश्यक घूमते पाए जाने वालों को क्वारन्टाइन किया। मेहरडा ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 23 लाख 28 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। रविवार को कुल 28 हजार 338 चालान किए गए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक हैं।
मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख से ज्यादा चालान

अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 63 हजार 708, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 21 हजार 359, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 17 लाख 76 हजार 751 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1116, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 85, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 25628 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 990 एफआईआर दर्ज कर अब तक 12 हजार 329 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को 21 एफआईआर दर्ज कर 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
निषेधाज्ञा और एमवी एक्ट के तहत 21 लाख से ज्यादा चालान
डॉ मेहरडा ने बताया कि निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 21 लाख 66 हजार 707 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 61 हजार 586 वाहनों को जब्त कर 41 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। रविवार को 6697 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 1064 वाहनों को सीज किया गया साथ ही 9 लाख 22 हजार 250 रूपये की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 239 मुकदमे दर्ज कर 314 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 276 को गिरफ्तार किया गया हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो