यहां से रेस्टारेंट के मैनेजर को कोटपा एक्ट में गिरफ्तार किया गया और साथ ही करीब 35 लड़के लड़कियों को पकडा गया। दस से भी ज्यादा फ्लेवर का हुक्का और शराब बरामद की गई है। वहीं सिरोही के पिंडवाडा में पुलिस ने दो आरोपी पकडे हैं। दोनो उदयपुर से कार द्वारा सिरोही की ओर माल डिलेवर करने आ रहे थे। खबरी की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। उनके पास से सिर्फ पचास ग्राम एमडी बरामद की गई है। लेकिन इसकी कीमत ही पांच लाख से ज्यादा है।
ये माल कहां और कितने में डिलेवर किया जाना था इस बारे में पडताल की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले भी जयपुर में हुक्का बार पर छापे मारे गए थे और वहां से कई फ्लेवर के हुक्के बरामद किए गए थे। इस दौरान भी कई कम उम्र की लड़के और लड़कियों को पकडा गया था। बाद में उनके परिजनों तक को पुलिस ने फोन किए थे। पता चला कि वे झूठ बोलकर घर से गए थे। कोई पढ़ाई करने तो कोई दोस्त के घर पूजा पाठ की कहकर घर से निकला था।