scriptकोरोना पर पुलिस सख्त, 14 लाख से अधिक लोगों का हो चुका चालान | Police tough on Corona, more than 14 lakh people have been challaned | Patrika News

कोरोना पर पुलिस सख्त, 14 लाख से अधिक लोगों का हो चुका चालान

locationजयपुरPublished: Apr 22, 2021 07:27:28 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 2 हजार लोगों का हो चुका चालान

dig-lathar.jpg

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में आशंका जताई गई है कि करौली-जोधपुर-भीलवाड़ा के दंगे, तीनों घटनाएं हो सकती हैं किसी समान षड्यंत्र का हिस्सा।

महानिदेशक पुलिस एम.एल लाठर ने कहा कि गाइडलाइन का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। लाठर ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 14 लाख 29 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका हैं। बुधवार को कुल 28 हजार 5 चालान किए गए। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू हैल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक हैं।
मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख लोगों का चालान
महानिदेशक ने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 2 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 17 हजार 269, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 9 लाख 94 हजार 430 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। बुधवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 3874, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 412, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 22237 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
10 हजार 480 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 101 एफआईआर दर्ज कर अब तक 10 हजार 480 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को 41 एफआईआर दर्ज कर 46 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
19 लाख वाहनों का चालान
निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 19 लाख 28 हजार 768 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 6 हजार 912 वाहनों को जब्त किया गया एवं 37 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका हैं। बुधवार को 7995 मोटर वाहनों का चालान किया गया एवं 1456 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 16 लाख 12 हजार 500 रूपये की राशि का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 234 मुकदमे दर्ज कर 309 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 273 जनों को गिरफ्तार किया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो