scriptसड़क सुरक्षा अभियान में जागरूक करेगी पुलिस | Police will do road safety campaign | Patrika News

सड़क सुरक्षा अभियान में जागरूक करेगी पुलिस

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2019 09:05:20 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 14 से 23 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर की विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो, शिक्षण संस्थानों में यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

सड़क सुरक्षा अभियान में  जागरूक करेगी पुलिस

सड़क सुरक्षा अभियान में जागरूक करेगी पुलिस

यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 14 से 23 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शहर की विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो, शिक्षण संस्थानों में यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को यातायात शिक्षा टीम की ओर से एस.एस. जैन सुबोध बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापू बाजार, रघुवीर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावण गेट, ब्राईट फ्यूचर सहित कई स्कूलों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही गुड सेमेरिटन, गोल्डन ऑवर्स की जानकारी भी दी गई। यातायात नियमों सम्बंधी पोस्टर पम्पलेट का वितरण कर यातायात नियमों सम्बंधी लघु फिल्में दिखाई गई। छात्र/छात्राओं, अध्यापकों को यातायात नियमों की पालना के लिए शपथ दिलायी गई। पुलिस निरीक्षक यातायात उत्तर सुरेश कुमार द्वारा आमेर महल में शैक्षणिक भ्रमण पर आए राजकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा, शाहपुरा के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यादगार तिराहा, रामनिवास बाग चौराहा व शहर के अन्य मुख्य-मुख्य चौराहो/तिराहो पर यातायात नियमों के पोस्टर पम्पलेट का वितरण किया गया व ई-रिक्शा, साईकिल आदि पर रिफ्लेक्टर लगाए गये। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जयपुर शहर के कुल 19 स्कूलों में भी छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो