scriptजयपुर से आज मुम्बई लौट सकते हैं महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक | Political boom in Maharashtra.Congress MLAs from jaipur | Patrika News

जयपुर से आज मुम्बई लौट सकते हैं महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक

locationजयपुरPublished: Nov 11, 2019 10:17:23 am

Submitted by:

rahul

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रही सियासत के बीच आज जयपुर (Jaipur ) में ठहरे हुए वहां के कांग्रेस विधायक (Congress Mla ) आज मुम्बई लौट सकते है।

Political boom in Maharashtra: Congress MLAs आज लौट सकते हैं  मुंबई

Political boom in Maharashtra: Congress MLAs आज लौट सकते हैं मुंबई

जयपुर । महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रही सियासत के बीच आज जयपुर (Jaipur ) में ठहरे हुए वहां के कांग्रेस विधायक (Congress Mla )आज मुम्बई लौट सकते है। महाराष्ट्र में भाजपा ने सरकार बनाने से इन्कार कर दिया है और अब शिवसेना वहां पर कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से सरकार बना सकती है यदि ये तय हो गया तो दोपहर बाद सभी कांग्रेस विधायकों को मुंबई भेज दिया जाएगा।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सभी विधायकों को इसके लिए तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए है। कांग्रेस के जयपुर के परकोटे के एक विधायक इनके साथ है और वे आलाकमान के निर्देश के इंतजार में है। विधायकों के साथ पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाबा साहब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण, नितिन राउत सहित कई बड़े कांग्रेस नेता भी जयपुर में ही है।
आमेर रोड पर एक रिसोर्ट में में ठहरे इन विधायकों की खड़गे ने रविवार को बैठक भी ली। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के विधायक महाराष्ट्र में सरकार बनाना चाहते है ताकि कई सालों से सत्ता से वंचित कांग्रेस को वहां मौका मिल सके। विधायक बाहर से समर्थन देने की बजाय कांग्रेस विधायक सरकार में शामिल होना चाहते हैं। विधायकों की राय को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बता दिया गया है।
महाराष्ट्र में सीटों का गणित

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के कांग्रेस के 44 विधायक हैं, जबकि एनसीपी के 54 विधायक चुनाव जीते हैं। भाजपा के पास सबसे ज्यादा 105 हैं, जबकि शिवसेना के 56 विधायक है। एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के विधायक बहुमत से ज्यादा हैं यदि इनमें गठबंधन होता है तो इनकी सरकार बनना तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो