जयपुर

सियासी घमासान के बीच सरकार ने दी राजनीतिक नियुक्तियां, 33 निकायों में 196 में मनोनीत पार्षदों की घोषणा

राजनीतिक नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्य सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश की 33 नगरपालिका और नगर परिषदों में 196 मनोनीत पार्षदों की घोषणा की।

जयपुरJun 14, 2021 / 07:33 pm

Umesh Sharma

सियासी घमासान के बीच सरकार ने दी राजनीतिक नियुक्तियां, 33 निकायों में 196 में मनोनीत पार्षदों की घोषणा

जयपुर।
राजनीतिक नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्य सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश की 33 नगरपालिका और नगर परिषदों में 196 मनोनीत पार्षदों की घोषणा की।
इन सभी सदस्यों की नियुक्ति राज्य सरकार के आगामी आदेश अथवा नपा या नगरपरिषद की अवधि तक रहेगी। सरकार के पूर्व में दिए आदेशानुसार कई नगरपालिका और नगर परिषद में दिव्यांगों को भी मनोनीत सदस्य बनाया गया है। आदेश में किसी भी नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की घोषणा नहीं की गई है। इसमें जयपुर ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम भी शामिल हैं। पूर्ववर्ती बोर्ड के समय भी जयपुर नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की घोषणा नहीं हो पाई थी। ऐसे में कई कार्यकर्ताओं को पार्षद बनने के लिए सरकार के आदेश का इंतजार है।
33 निकाय 196 मनोनीत पार्षद

शाहपुरा नगरपालिका—6
प्रतापगढ़ नगर परिषद—8
राजाखेड़ा नगरपालिका—6
अंता नगरपालिका—6
मांगरोल नगरपालिका—2
नैनवां नगरपालिका—6
डूंगरपुर नगर परिषद—8
सागवाड़ा नगर पालिका—6
पाली नगरपरिषद—3
बाड़मेर नगर परिषद—8
बालोतरा नगर परिषद—3
सलूंबर नगरपालिका—6
सरवाड़ नगरपालिका—6
केकड़ी नगरपालिका—6
विजयनगर नगरपालिका—6
खेड़ली नगरपालिका—6
भीनमाल पालिका 6
कुचामनसिटी नगरपालिका—6
नावां नगरपालिका—6
मंडावा नगरपालिका—6
खेतड़ी नगरपालिका—6
बग्गड़ नगरपालिका—6
बीदासर नगरपालिका—6
रतननगर नगरपालिका—6
सरदारशहर नगरपालिका—6
कपासन नगरपालिका—6
संगरिया नगरपालिका—6
पीलीबंगा नगरपालिका—6
रावतसर नगरपालिका—6
नाथद्वारा नगरपालिका—4
परबतसर नगरपालिका—6
राजसमन्द नगर परिषद 8
सुजानगढ़ नगर परिषद—8
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.