scriptराहत सामग्री में राजनीति, भटक रही है गरीब जनता | Politics in relief material, poor people are wandering | Patrika News

राहत सामग्री में राजनीति, भटक रही है गरीब जनता

locationजयपुरPublished: Apr 13, 2020 05:30:22 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

कोरोना संक्रमण काल में राशन सामग्री के वितरण को लेकर भाजपा ने सरकार को घेर रखा है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विधायक कालीचरण सराफ, अरुण चतुर्वेदी, अशोक लहोटी के बाद अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सरकार पर हमला बोला है।

राहत सामग्री में राजनीति, भटक रही है गरीब जनता

राहत सामग्री में राजनीति, भटक रही है गरीब जनता

जयपुर।

कोरोना संक्रमण काल में राशन सामग्री के वितरण को लेकर भाजपा ने सरकार को घेर रखा है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विधायक कालीचरण सराफ, अरुण चतुर्वेदी, अशोक लहोटी के बाद अब पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सरकार पर हमला बोला है।
परनामी ने कहा कि विधायकों की सिफारिश पर नगर निगम को राशन वितरण का काम देकर सरकार ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। विधायक अपने लोगों को राशन वितरण में लगे हुए हैं, जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को राशन मिलना दूभर हो गया है। उन्होंने आदर्श नगर विधायक रफीक खान पर आरोप लगाए और कहा कि खान ने सिविल डिफेंस पर राजनीतिक पृष्ठभूमि का आरोप लगाया है, जो उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उचित होता अगर विधायक राजनीति नहीं करते और लोगों को सोश्यल डिस्टेंसिंग के लिए जागरुक करते।
परनामी ने आरोप लगाया कि रफीक खान ने सिविल डिफेंस की ओर से तैयार जरूरतमंद लोगों की सूचियों को दरकिनार करके अपने चहेतों की सूचियां दी, जिसकी वजह से आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में वास्तविक लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। नगर निगम अधिकारियों ने ऐसे नामों पर आपत्ति भी की है जो जरूरतमंद नहीं हैं। आपको बता दें कि सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन दशकों से जयपुर में राशन कार्ड एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी निस्वार्थ भाव से संभालते आ रहे हैं। इन वार्डन्स को पात्र और अपात्र व्यक्तियों के संबंध में पूरी जानकारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो