scriptगो तस्करी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या काे लेकर गरमार्इ देश की सियासत | Politics on Mob Lynching in Alwar- Cow Trafficking Case in Alwar | Patrika News

गो तस्करी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या काे लेकर गरमार्इ देश की सियासत

locationजयपुरPublished: Jul 22, 2018 10:00:34 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Cow Trafficking Case in Alwar

गो तस्करी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या काे लेकर गरमार्इ सियासत

जयपुर। राजस्थान में गो तस्करी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या काे लेकर देश की सियायत गर्म हाे गर्इ है। भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए दाेषियाें का सख्त सजा देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियाें के नेताआें ने भाजपा काे आड़े हाथ लेते हुए अपराधियाें काे राजनीतिक संरक्षण देने का आराेप लगाया है।
किसने क्या कहा-

जैसे-जैसे मोदी जी लोकप्रिय होते जाएंगे ऐसी घटनाएं बढ़ेंगी। चुनाव के समय पहले भी ऐसा हुआ था। 2019 में कुछ और होगा। ये मोदी जी की योजनाओं का रिएक्शन है।
अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री
गो परिवहन से संबंधित वारदात में हुई नृशंस हत्या की मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। गृहमंत्री को मामले जल्द पड़ताल कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ट्वीट
राज्य सरकार की संवेदनहीनता ऐसी घटनाओं की जिम्मेदार है। निर्दोषों की मात्र शंका के आधार पर हत्या सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी है।
सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

अलवर में हत्याएं
1 अप्रेल 2017 : बहरोड़ में हरियाणा के पहलू खां की पिटाई में मौत।
10 नवंबर 2017 : गोविन्दगढ़ के बिन्दूका में उमर खां की हत्या।
8 दिसंबर 2017: अलवर में पुलिस ने एक गोतस्कर तालीम को मार डाला था। अब रकबर की हत्या।

लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई
राजस्थान में कथित गोरक्षकों ने 28 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात ललावंडी गांव के जंगलों से गोवंश लेकर हरियाणा जा रहे रकबर उर्फ अकबर और उसके साथी असलम की गांव वालों ने लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई की।
अकबर ने दम तोड़ दिया, जबकि असलम जान बचाकर भाग गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों परमजीत और धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। दो अन्य की तलाश जारी है।
एएसपी अनिल बेनीवाल ने बताया, गोवंश की तस्करी कर हरियाणा ले जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो ललावंडी निवासी धर्मेन्द्र व परमजीत दो गोवंश के साथ मिले। उनके पास ही एक व्यक्ति कीचड़ में घायलावस्था में पड़ा था।
उसने अपना नाम रकबर उर्फ अकबर निवासी कोलगांव जिला नूंह मेवात (हरियाणा) बताया। रकबर ने बताया, वह असलम के साथ लाडपुर से दो गोवंश खरीदकर गांव जा रहा था, तभी लोगों ने पीटना शुरू कर दिया।
इतना बताते ही वह बेहोश हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भीड़ की हिंसा को लेकर कड़ी टिप्पणी की थी।
शुक्रवार को संसद में मॉब लिंचिंग पर बहस हुई थी। इसके बाद रात को ही अलवर में हिंसा की वारदात हो गई। रामगढ़ थाने के एएसआइ मोहन सिंह की रिपोर्ट पर एफआइआर दर्ज हुई है। नरेश व विजय की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो