जयपुर

सेहत का साथी अनार का रस

जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर विशेष रूप से अनार खाने या इसका जूस पीने की सलाह देते हैं।

जयपुरFeb 15, 2020 / 01:38 pm

Kiran Kaur

लाल दानों से भरा अनार काफी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है, उन्हें डॉक्टर विशेष रूप से अनार खाने या इसका जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके जूस से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते हैं। अनार के जूस को पॉम जूस के नाम से जाना जाता है।
कैंसर से लड़ने में सहायक: कई शोध में यह पाया गया है कि अनार के जूस में पॉलीफेनोल और अन्य यौगिक होते हैं जिन्हें प्रोस्टेट, फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में उपयोगी पाया गया है। सरल शब्दों में, इसका मतलब यह है कि अनार कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में मददगार है।
हाइपरटेंशन में कमी: अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है और कई वैज्ञानिक अनुसंधानों में यह पाया गया है कि यह उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। 2016 में प्रकाशित एक मेटा-विश्लेषण ने अनार के रस और रक्तचाप पर इसके प्रभाव के कई अध्ययनों की समीक्षा की।
हृदय के लिए अच्छा: अनार का रस सिस्टोलिक रक्तचाप के लिए बहुत अच्छा है इसलिए इसे हृदय के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसमें कई अन्य फलों के रस की तुलना में उच्च स्तर पर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, यही कारण है कि यह दिल के लिए मददगार होता है।
ऑस्टियोआर्थराइटिस से राहत: इस जूस को हड्डियों की समस्या में राहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है। 2016 के एक शोध में 38 रोगियों पर इस रस के प्रभाव का अध्ययन किया गया। कुछ रोगियों ने छह सप्ताह के लिए अनार का रस पिया, जबकि अन्य रोगियों ने दूसरे रस का सेवन किया। शोधकर्ताओं ने नोट किया कि रस पीने वालों में न केवल शारीरिक कार्यों में सुधार हुआ बल्कि यह हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उनके लिए भी यह जूस उपयोगी होता है।

Home / Jaipur / सेहत का साथी अनार का रस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.