scriptपूनिया का सीएम गहलोत पर पलटवार | Poonia overturns on CM Gehlot | Patrika News

पूनिया का सीएम गहलोत पर पलटवार

locationजयपुरPublished: Jun 01, 2020 11:47:55 pm

Submitted by:

Prakash Kumawat

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार चलाने में अशोक गहलोत पूरी तरह से विफल हो चुके है। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं लाॅकडाउन के दौरान सरकारी निर्देशों की पालना कराने में उनका प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। इसलिए वो अपनी विफलता का ठीकरा बयानों के जरिए केन्द्र सरकार पर फोड़ना चाहते है।

पूनिया का सीएम गहलोत पर पलटवार

पूनिया का सीएम गहलोत पर पलटवार

पूनिया का सीएम गहलोत पर पलटवार
जयपुर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार चलाने में अशोक गहलोत पूरी तरह से विफल हो चुके है। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं लाॅकडाउन के दौरान सरकारी निर्देशों की पालना कराने में उनका प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। इसलिए वो अपनी विफलता का ठीकरा बयानों के जरिए केन्द्र सरकार पर फोड़ना चाहते है। पीयूष गोयल ने तो रेल के जरिये 50 लाख लोगों को उनके घरों तक पहुँचाया है। लेकिन 4 हजार बस होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन वाले राज्य की सारी सड़कों पर भूखे-प्यासे प्रवासी तो पिछले डेढ़ महीने से भटक रहे है। चन्दे का धन्धा चलाना कांग्रेस का पूराना काम है। इसलिए अब जब यह धन्धा बंद हो रहा है तो यह बौखला रहे है।
पूनियां ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से लड़ने के लिए की गई मोदी सरकार की बेहतर तैयारी की वजह से भारत दुनियां के विकसित देशों की तुलना में कहीं अधिक अच्छे तरीके से इस बीमारी से लड़ पा रहा है। जहाँ दुनियां में संक्रमित लोगों की संख्या प्रति 1 लाख पर 62 है, वहीं भारत में यह 7.9 है। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या प्रति 1 लाख पर दुनियां में 4.5 है, वहीं भारत में 0.3 है। कोरोना संक्रमण के समय से पहले भारत में एक भी पीपीई किट बनती नहीं थी, इतने कम समय में आज भारत प्रतिदिन 4.5 लाख पीपीई किट बना रहा है। प्रतिदिन 3 लाख से ज्यादा एन95 मास्क बना रहा है, हजारों की संख्या में स्वदेशी वेंटीलेटर का निर्माण हो रहा है, 74 हजार से अधिक आईसीयू तैयार किये है। यह आँकड़े दिखाते है कि भारत सरकार ने कितने बेहतर तरीके से इस बीमारी से लड़ने की तैयारी की। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियां की चिंता करते हुए 130 देशों तक जीवन रक्षक दवाई भारत ने पहुँचायी है, जिसकी पूरी दुनियां में सराहना हो रही है और इसी वजह से आज भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो