script

जनसंख्या नियंत्रण कानून:-यूपी ने शुरुआत कर दी है, दिल्ली का रास्ता यही से होकर जाता है-भोला सिंह

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2021 06:00:04 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सांसद और भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पॉपुलेशन (कंट्रोल, स्टेबलाइज़ेशन एंड वेलफ़ेयर) बिल के जरिए कानून बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसलिए केंद्र पर इस पर जरूर विचार करेगा।

जनसंख्या नियंत्रण कानून:-यूपी ने शुरुआत कर दी है, दिल्ली का रास्ता यही से होकर जाता है-भोला सिंह

जनसंख्या नियंत्रण कानून:-यूपी ने शुरुआत कर दी है, दिल्ली का रास्ता यही से होकर जाता है-भोला सिंह

जयपुर।

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सांसद और भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पॉपुलेशन (कंट्रोल, स्टेबलाइज़ेशन एंड वेलफ़ेयर) बिल के जरिए कानून बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसलिए केंद्र पर इस पर जरूर विचार करेगा।
सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता में गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दलितों पर राजस्थान में अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। दलित महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं तो दलित दूल्हों को घोड़े पर बैठने नहीं दिया जा रहा है। कुल मिलाकर गहलोत सरकार ने दलितों को मरने के लिए छोड़ दिया है। केंद्र की दलित के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं पर गहलोत सरकार रोड़े अटका रही है। दलित समझ गया है और गहलोत सरकार को सफाया होना निश्चित है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी यूपी सहित अन्य प्रदेशों में किसी भी अपराध से जुड़ी घटना में दौरा करने पहुंच जाते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता राजस्थान के दलितों को शोषित नहीं मानते, इसीलिए इतनी दर्दनाक घटनाएं होने के बावजूद राहुल और प्रियंका जस्थान में नहीं आए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार दलितों के उत्थान के लिए सोचा है।इससे पहले मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि पिछले ढाई साल में राजस्थान में दलितों के साथ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मगर सरकार के जूं तक नहीं रेंग रही। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास गृह विभाग का जिम्मा है, लेकिन उनका इस पर कोई ध्यान नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो