जयपुर

63 सरकारी विभागों में 2 लाख 95 हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त

— सर्वाधिक रिक्त पदों वाले विभाग शिक्षा व चिकित्सा
 

जयपुरMar 13, 2020 / 06:17 pm

Ankit

,

खाली पदों वाले विभागों में चिकित्सा, शिक्षा जैसे जनता से जुड़े विभाग सबसे आगे
जयपुर। विधानसभा में गुरूवार को प्रश्नकाल में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सवाल के जवाब में राज्य सरकार ने बताया कि प्रदेश के 63 सरकारी विभागों में 2 लाख 95 हजार 114 अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। खाली पदों वाले विभागों में चिकित्सा, शिक्षा जैसे जनता से जुड़े विभाग सबसे आगे हैं। इनमें 30 हजार से 60 हजार पद रिक्त हैं।
सामान्य प्रशासन मंत्री बी.डी.कल्ला ने सदन में बताया कि 1 लाख 19 हजार 778 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विधायक शर्मा ने सरकारी भर्तिया पूरी होने में हो रहे विलम्ब का मामला उठाया था। उन्होंने पूछा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय की गई भर्तियों के लिए जारी किए गए विज्ञापनों और उनकी वर्तमान स्थिति, इनमें से कितने पदों पर भर्ती व शेष भर्तियों व सरकारी विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों के रिक्त् पदों की जानकारी मांगी थी।
सर्वाधिक रिक्त पदों वाले विभाग

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य — 34712
शिक्षा विभाग — 67837
प्रारंभिक शिक्षा — 36973
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.