scriptPowerful Typhoon Hagibis : शक्तिशाली तूफान हागिबिस से भयभीत जापान | Powerful Typhoon Hagibis | Patrika News

Powerful Typhoon Hagibis : शक्तिशाली तूफान हागिबिस से भयभीत जापान

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2019 06:49:38 pm

Submitted by:

hanuman galwa

Powerful Typhoon Hagibis : बेहद शक्तिशाली तूफान हागिबिस से निपटने की तैयारी जापान में जोरों-शोरों से चल रही है। इसे यहां के अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश के प्रमुख द्वीप होंशू में भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। होंशू द्वीप के शहर चिबा में इसका उपद्रव जारी है जहां हवा के तेज झोंकों के चलते यहां के कई घरों की छतें उड़ गई है जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।

Powerful Typhoon Hagibis : शक्तिशाली तूफान हागिबिस से भयभीत जापान

Powerful Typhoon Hagibis : शक्तिशाली तूफान हागिबिस से भयभीत जापान

शक्तिशाली तूफान हागिबिस से भयभीत जापान

बेहद शक्तिशाली तूफान हागिबिस से निपटने की तैयारी जापान में जोरों-शोरों से चल रही है। इसे यहां के अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश के प्रमुख द्वीप होंशू में भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। होंशू द्वीप के शहर चिबा में इसका उपद्रव जारी है जहां हवा के तेज झोंकों के चलते यहां के कई घरों की छतें उड़ गई है जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।
जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अधिकारियों ने तूफान हागिबिस को बेहद शक्तिशाली कहा है। अब यह तूफान होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के ऊपर से उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। हागिबिस साल 1958 में कान्टो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाकर 1,200 से अधिक लोगों की जान लेने वाली तूफान की बराबरी कर सकता है।
भूस्खलन की चेतावनी
टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की है। जापान सरकार ने निवारक उपायों के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है और मध्य, दक्षिण व पश्चिमी जापान के निवासियों को इस पूरे सप्ताह सतर्क रहने की सलाह दी है।
घरेलू उड़ाने रदï्द
जापान के दो बड़ी एयरलाइनों एनए और जेएएल ने दो हवाई अड्डों (हनेदा और नरिता) से निर्धारित सभी घरेलू उड़ानों और ओसाका व चुबू के बीच कुछ संबंधों को रद्द कर दिया है। सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी ने एलान किया कि टोक्यो और नागोया के बीच शिनकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो