scriptपैसे की कमी आई तो चुनाव के लिए विजयाराजे ने दे दिए थे गहने : जावड़ेकर | Prakash javadekar on vijayaraje scindias birth celebration | Patrika News

पैसे की कमी आई तो चुनाव के लिए विजयाराजे ने दे दिए थे गहने : जावड़ेकर

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2018 09:07:21 pm

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

vijayaraje scindia

पैसे की कमी आई तो चुनाव के लिए विजयाराजे ने दे दिए थे गहने : जावड़ेकर

शादाब अहमद / जयपुर। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विजयाराजे जनता के दिलों की रानी थी। चुनाव लडऩे के लिए एक बार भाजपा नेताओं को पैसे की कमी आई तो उन्होंने अपने सोने के गहने तक दे दिए थे। जावड़ेकर ने यह बात गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बिड़ला ऑडीटोरियम में विजयाराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी समारोह में कहीं।
जावड़ेकर ने कहा कि प्रदेश में कई अच्छी योजनाएं चल रही है और इसके दम पर भाजपा सत्ता में लौटेगी। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने को लेकर घेरा और कहा कि कांग्रेस नेताओं में आपस में ठनी हुई है। वहीं राहुल गांधी झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। वह सोचते है कि बार-बार और तेज बोलने से झूठ सच बन जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर समझाना होगा और भाजपा के पक्ष में वोट दिलाना होगा।
यह चुनाव महिलाओं की लड़ाई-राजे
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा के वर्तमान वजूद में विजयाराजे सिंधिया के त्याग को महत्वपूर्ण बताया। भाजपा को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका खासा योगदान है। विजयाराजे ने संगठन को परिवार माना और ऐसा परिवार माना, जो उनका था वो संगठन का था। जब चुनाव आए तो उन्होंने कभी नहीं सोचा कि यह पैसा मेरा है या मेरे परिवार का। उन्होंने कहा कि यह चुनाव महिलाओं का है। महिलाओं ने अपनी आवाज उठाई है, अब यह उन महिलाओं की लड़ाई लडऩे जा रही है, जिन्हें कभी बाहर आने या सामने आने का मौका नहीं मिला। उनके लिए हम बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा चुनाव जीतेगी और इसमें महिलाओं का बढ़ा हाथ होगा।
इन्होंने भी रखे विचार
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधुु शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, विधायक अल्का गुर्जर ने विचार रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो