scriptगुरुगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज : गुरुद्वारों में कोरोना मुक्ति की अरदास | Prakash Parv today: Ardas for the liberation of Corona in Gurdwaras | Patrika News

गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज : गुरुद्वारों में कोरोना मुक्ति की अरदास

locationजयपुरPublished: Jan 09, 2022 01:22:18 pm

Submitted by:

SAVITA VYAS

सजा कीर्तन का दीवान, शबद कीर्तन से किया संगत को निहालसेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा पर्व

गुरुगोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज : गुरुद्वारों में कोरोना मुक्ति की अरदास

हीदा की मोरी गुरुद्वारा


जयपुर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने शबद गायन व गुरबाणी से संगत को निहाल किया। शहर में मुख्य कार्यक्रम राजापार्क स्थित गुरुद्वारे में हुआ, जहां मुख्य दीवान सजाया गया। संगत ने गुरु के दरबार में मत्था टेक कर कोरोना मुक्ति की कामना की। वहीं गुरुद्वारों में कोरोना के दिशा—निर्देशों की पालना के साथ अटूट लंगर बरताया गया। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारों को रंग—बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह ने बताया कि इस बार प्रकाश पर्व सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह राजपार्क गुरुद्वारा में आसा दी वार के बाद कीर्तन का दीवान सजाया गया। शाम तक अलग-अलग रागी जत्थें शबद गायन करेंगे।
यहां भी हुए कार्यक्रम

गुरुद्वारा नेहरू नगर पानी पेंच में सुबह आसा दी वार का कीर्तन व सहज पाठ हुए। इसके बाद कीर्तन दीवान सजा। गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में भी दीवान सजा। हीदा की मोरी गुरुद्वारे में शबद गायन, अरदास और हुक्मनामे के साथ अखंड पाठ साहिब हुए। झालाना, ट्रांसपोर्ट नगर, वैशालीनगर, मालवीय नगर, जगतपुरा, झालाना सहित अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम हुए। मानसरोवर हीरापथ स्थित गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन दीवान सजा।

सादगी से मनाया प्रकाश पर्व

श्रीमाधोपुर में गुरुद्वारा सिंह सभा पंजाबी मोहल्ला की ओर से गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव स्थानीय गुरुद्वारा में कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के सरदार अर्जुन सिंह ने बताया सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ हुए। इसके बाद सुखमणि साहिब पाठ, आसा दी वार के पाठ व शब्द कीर्तन हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो