scriptप्रशासन शहरों के संग अभियान में ग्रेटर निगम ने कितने पट्ट्ट जारी किए, अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी | Prashasan Shaharon Ke Sang Abhiyan Cm Ashok Gehlot Patta Camp | Patrika News

प्रशासन शहरों के संग अभियान में ग्रेटर निगम ने कितने पट्ट्ट जारी किए, अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी

locationजयपुरPublished: Oct 26, 2021 08:04:24 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री की फटकार के बाद भी ग्रेटर नगर निगम प्रशासन शहरों के संग अभियान में तेजी नहीं ला पा रहा है। अभियान को लगभग 25 दिन का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक कितने पट्टे जारी हुए, इसकी जानकारी देने से निगम कतरा रहा है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ग्रेटर निगम ने केवल 100 के लगभग पट्टे ही जारी किए हैं।

प्रशासन शहरों के संग अभियान में ग्रेटर निगम ने कितने पट्ट्ट जारी किए, अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी

प्रशासन शहरों के संग अभियान में ग्रेटर निगम ने कितने पट्ट्ट जारी किए, अधिकारी नहीं दे रहे जानकारी

जयपुर।

मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री की फटकार के बाद भी ग्रेटर नगर निगम प्रशासन शहरों के संग अभियान में तेजी नहीं ला पा रहा है। अभियान को लगभग 25 दिन का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक कितने पट्टे जारी हुए, इसकी जानकारी देने से निगम कतरा रहा है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ग्रेटर निगम ने केवल 100 के लगभग पट्टे ही जारी किए हैं।
तय लक्ष्य के मुकाबले कम पट्टे जारी होने के चलते खुद आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव ने मोर्चा संभाला है। निगम मुख्यालय में जहां शिविर लग रहा है, वहां आयुक्त ने खुद की कुर्सी लगा ली है। देव पट्टा लेने के लिए आ रहे लोगों से मिल रहे हैं और हाथोंहाथ पट्टे की कार्रवाई कर रहे हैं। देव ने बताया कि ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनियां जेडीए से ट्रांसफर होकर आई है। जिसमें 90 प्रतिशत मामले में पट्टे पहले से जारी हो चुके हैं। जो बचे हैं। उनमें विवाद ज्यादा है, हमारी कोशिश है कि सभी को पट्टे मिलें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा फाइलों को देखा जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो